1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'डेडपूल 3' के साथ रयान रेनॉल्ड्स वापसी के लिए तैयार

'डेडपूल 3' के साथ रयान रेनॉल्ड्स वापसी के लिए तैयार

 Published : Oct 17, 2019 01:16 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 01:16 pm IST

डिज्नी और फॉक्स के बीच हाल ही में विलय से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि डेडपूल के रूप में रयान रेनॉल्ड्स मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल होंगे।

डेडपूल 3- India TV Hindi
डेडपूल 3

लॉस एंजेलिस: अभिनेता रयान रेनॉल्डस 'डेडपूल' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी में मशहूर सुपरहीरो के तौर पर वापसी करेंगे। रहेट रीस और पॉल वर्निक इस नई फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं जिसमें रयान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डेडपूल 3' फिलहाल मार्वेल स्टूडियोज से हरी झंडे मिलने का इंतजार कर रही है।

डिज्नी और फॉक्स के बीच हाल ही में विलय से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि डेडपूल के रूप में रयान रेनॉल्ड्स मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल होंगे, लेकिन लेखकों ने कहा कि तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले "काफी सारी चीजों को सुलझाना बाकी है।"

लेखकों का कहना है कि अभी यह देखना बाकी है कि किस तरह से डेडपूल मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में इसके अन्य किरदारों के साथ फिट बैठते हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन