1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सेलेना गोमेज ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मैं थेरेपी कराए जाने के पक्ष में हूं

सेलेना गोमेज ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मैं थेरेपी कराए जाने के पक्ष में हूं

 Written By: IANS
 Published : Dec 08, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 07:29 pm IST

सेलिना गोमेज का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। वह चाहती हैं कि लोग इन पर सामान्य तरीके से बात करें और वह खुद भी इसके लिए दृढ़ निश्चयी हैं।

Selena Gomez - India TV Hindi
Selena Gomez  Image Source : INSTA- SELENA GOMEZ

लॉस एंजेलिस: गायिका सेलिना गोमेज का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। वह चाहती हैं कि लोग इन पर सामान्य तरीके से बात करें और वह खुद भी इसके लिए दृढ़ निश्चयी हैं। फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक सेलिना ने वर्चुअल टीन वोग समिट में कहा, "मुझे लगता है कि जब आप इन्हें लेकर बात करते हैं, तो डर काफी कम हो जाता है। जब मैंने ऐसा पहली बार किया, तो मुझे भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ। मुझे एक बार ऐसा लगा था कि मैं क्यों अलग महसूस कर रही हूं जैसे कि मैं इस तरह से प्रतिक्रिया क्यों दे रही हूं? क्यों मैं औरों की तरह से अनुभव नहीं कर रही हूं? मुझे इन सवालों का पता लगाना ही था।"

क्रिस्टोफर नोलन ने बताया क्यों 'टेनेट' के लिए जरूरी थीं डिंपल

थेरेपी कराए जाने के बारे में सेलिना ने बताया, "मैं तो थेरेपी की बहुत बड़ी समर्थक हूं और मेरे ख्याल से यह एक बहुत आम बात है, खासकर आज के जमाने में जब लोग तनाव का अधिक सामना कर रहे हैं, ऐसे में एक-दूसरे के साथ मिलकर इसके बारे में पता लगाए जाने में क्या बुराई है। हमें एक-दूसरे की जरूरत है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन