1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'बेसिक इंस्टिंक्ट' में अपने बैठने के अंदाज को शेरोन ने किया रीक्रिएट

'बेसिक इंस्टिंक्ट' में अपने बैठने के अंदाज को शेरोन ने किया रीक्रिएट

 Published : Nov 09, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 02:35 pm IST

साल 1992 में आई हिट फिल्म 'बेसिक इंस्टिंक्ट' में हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन के पैर पर पैर रखकर बैठने का एक खास अंदाज था और हाल ही में उन्होंने फिल्म के इसी एक दृश्य को रीक्रिएट किया। 

 शेरोन- India TV Hindi
 शेरोन

साल 1992 में आई हिट फिल्म 'बेसिक इंस्टिंक्ट' में हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन के पैर पर पैर रखकर बैठने का एक खास अंदाज था और हाल ही में उन्होंने फिल्म के इसी एक दृश्य को रीक्रिएट किया। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्लिन में जीक्यू अवॉर्डस के मंच पर 61 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने इस चर्चित दृश्य को रीक्रिएट किया। इस दौरान दर्शकों में उनके 19 वर्षीय बेटे भी मौजूद थे।

शेरोन को इस समारोह में वोमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शेरोन ने एक ब्लैक कलर का चमकदार ड्रेस पहन रखा था। वह मंच पर गईं और वहां रखी कुर्सी पर बैठीं और इसके बाद उन्होंने अपनी बात रखीं। इसी दौरान शेरोन ने फिल्म में मौजूद अपने बैठने के एक दृश्य को रीक्रिएट किया जिसमें उनके साथ माइकल डगलस भी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन