1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. स्नूप डोग को वास्तविक लगता है 'गेम ऑफ थ्रोन्स'

स्नूप डोग को वास्तविक लगता है 'गेम ऑफ थ्रोन्स'

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 01:13 pm IST,  Updated : May 13, 2015 01:13 pm IST

 लॉस एंजेलिस: रैप गायक स्नूप डोग फंतासी ड्रामा टीवी श्रृंखला 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि वह यह कार्यक्रम इतिहास की अधिक जानकारी लेने के लिए देखते हैं, क्योंकि उन्हें

स्नूप डोग  को वास्तविक...- India TV Hindi
स्नूप डोग को वास्तविक लगता है 'गेम ऑफ थ्रोन्स'

 लॉस एंजेलिस: रैप गायक स्नूप डोग फंतासी ड्रामा टीवी श्रृंखला 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि वह यह कार्यक्रम इतिहास की अधिक जानकारी लेने के लिए देखते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि शो में जो कुछ भी होता है, वह भूतकाल में घटित हुआ होगा। 43 वर्षीय स्नूप ने बताया, "मैं इसे ऐतिहासिक कारणों से देखता हूं। मैं यह समझने के लिए इसे देखता हूं कि पहले यह दुनिया किस पर आधारित थी और इस कार्यक्रम में मुझे इसकी जानकारी मिलती है। मैं यह जानना चाहता हूं कि हम वहां से यहां कैसे आए? तब और अब में क्या समानताएं हैं।"

स्नूप ने 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के पांचवें सत्र के मिक्सटेप में योगदान किया है। शो के प्रशंसक होने के नाते शो में योगदान का अवसर पाकर वह खुद को सम्मानित महसूस करते हैं।

उन्होंने बताया, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा था, क्योंकि मैं वास्तव में इस शो का प्रशंसक हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।