1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर होस्ट करना नहीं चाहते स्टीव हार्वे, जानिए क्या है वजह

ऑस्कर होस्ट करना नहीं चाहते स्टीव हार्वे, जानिए क्या है वजह

 Published : Dec 16, 2018 10:02 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 10:02 am IST

टीवी होस्ट स्टीव हार्वे का कहना है कि उन्हें ऑस्कर की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं है। ​वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एंटरटेंमेंट टूनाइट से एक साक्षात्कार ने 61 वर्षीय कॉमेडियन ने कहा कि अगर इस तरह का मौका उन्हें मिलता है तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

स्टीव हार्वे- India TV Hindi
स्टीव हार्वे

नई दिल्ली: टीवी होस्ट स्टीव हार्वे का कहना है कि उन्हें ऑस्कर की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं है। ​वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एंटरटेंमेंट टूनाइट से एक साक्षात्कार ने 61 वर्षीय कॉमेडियन ने कहा कि अगर इस तरह का मौका उन्हें मिलता है तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, "अगर वे केविन हार्ट से ऑस्कर की मेजबानी नहीं कराते हैं तो मुझसे कैसे ऑस्कर होस्ट कराएंगे।" हार्वे ने कहा, "नहीं, मैं ऑस्कर की मेजबानी नहीं कर सकता। मैं ऑस्कर की मेजबानी करना नहीं चाहता क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरे अतीत को दोहराया जाए।"

हार्वे को जहां ऑस्कर में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह अभी भी थाईलैंड में मिस यूनिवर्स पेजेंट की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित है। ब्यूटी पेजेंट बैंकाक में रविवार को आयोजित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन