1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जिस कार में रैपर तुपैक शकूर की हुई थी हत्या, वह बिकी 17 लाख में

जिस कार में रैपर तुपैक शकूर की हुई थी हत्या, वह बिकी 17 लाख में

 Written By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 12:11 pm IST

वह कार जिसमें रैपर तुपैक शकूर की गोली मार कर हत्या की गई थी, वह 17 लाख डॉलर में बेची गई है।

tupac shakur- India TV Hindi
टुपक शकूर

वह कार जिसमें रैपर तुपैक शकूर की गोली मार कर हत्या की गई थी, वह 17 लाख डॉलर में बेची गई है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1996 के सात सितंबर को लास वेगास में शकूर को इसी गाड़ी 1996 बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार पर दागी गई चार गोलियों के छेद अब भी नजर आते हैं।

25 वर्षीय रैपर की मौत हमले के छह दिन बाद हुई थी।

अब लास वेगास का एक डीलर सेलिब्रिटी कार्स लास वेगास इस कार को बेच रहा है। उसने प्रमाणिकता के लिए सर्टिफिकेट दिखाया है, जिसके अनुसार कार वास्तविक रूप से डेथ रॉ रिकॉर्ड द्वारा लीज पर दी गई थी। डेथ रॉ रिकॉर्ड की स्थापना सूज नाइट और दिग्गज प्रोड्यूसर डॉक्टर ड्रे ने की थी।

वहीं दिखाए गए वास्तविक लीज के दस्तावेजों के साथ कार की संख्या भी मेल खा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन