1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द लायन किंग' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है अच्छी कमाई

'द लायन किंग' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है अच्छी कमाई

 Published : Jul 19, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 07:47 pm IST

'द लायन किंग' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर  सकती है।

द लायन किंग- India TV Hindi
द लायन किंग Image Source :

नई दिल्ली: रुडयार्ड किपलिंग की क्लासिक किताब 'द जंगल बुक' पर फिल्म बना कर उसमें नई जान डालने के बाद निर्देशक जॉन फेवरू एक बार फिर 'द लायन किंग' के साथ वापस आए हैं। भारत में डिजनी की इस फिल्म के खूब कमाई करने के कयास लगाए जा रहे हैं। फेवेरू ने सिम्बा के रोमांच को वापस लाने के लिए 1994 के स्क्रीन क्लासिक को अपडेट किया है, जिसमें फोटो-रियलस्टेटिक, कंप्यूटर-जनित एनीमेशन का इस्तेमाल किया गया है। 

कहानी में सिम्बा अपने पिता मुफासा के बाद खुद को प्राइड लैंड के राजा के रूप में सफल करता दिखाई देगा। साथ में उसे अपने अंकल सकार से भी निपटना होगा जो उसके खिलाफ षड्यंत्र करता दिखाई देगा। फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए शाहरुख खान ने मुफासा के लिए अपनी आवाज दी है, वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के लिए आवाज दी है। हिंदी संस्करण के गानों को सुनिधि चौहान और अरमान मलिक ने गाया है। 

भारत में फिल्म 19 जुलाई से 2,140 स्क्रीनों में रिलीज कर दी गई है, जिसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में देखा जा सकता है। यूएई में भी शुक्रवार को फिल्म को हिंदी में रिलीज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें-

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बिहार-राजस्थान के बाद UP राज्य में भी हुई टैक्स फ्री

अरबाज खान ने बताया अब ऐसा है उनका एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता

एजाज खान की पुलिस कस्टडी एक दिन और बढ़ाई गई, मुंबई साइबर पुलिस कर रही है जांच

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन