1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'स्पाइडर मैन' और 'हल्क' को साथ लाना चाहते हैं टॉप हॉलैंड

'स्पाइडर मैन' और 'हल्क' को साथ लाना चाहते हैं टॉप हॉलैंड

 Published : Jul 10, 2017 11:15 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 11:15 am IST

स्पाइडर मैन श्रृखंला को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इसे बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों में पसंद किया जाता है। लेकिन अब हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड चाहते हैं कि हल्क (अमेरिका में काल्पनिक सुपरहीरो) भविष्य की एक फिल्म में...

spider- India TV Hindi
spider

लंदन: हॉलीवुड की स्पाइडर मैन श्रृखंला को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इसे बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों में पसंद किया जाता है। लेकिन अब हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड चाहते हैं कि हल्क (अमेरिका में काल्पनिक सुपरहीरो) भविष्य की एक फिल्म में स्पाइडर-मैन को हराए। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' में वेब स्लिंगर का किरदार निभाने वाले टॉप हॉलैंड ने इच्छा प्रकट की कि मार्वेल की पसंदीदा विशाल टीम पीटर पार्कर को हराए, क्योंकि वह उनके बीच आमना-सामना देखा जाना पसंद करेंगे।

भविष्य में 'स्पाइडर-मैन' फिल्म में फिर से जुड़ने संबंधी सवाल पर हॉलैंड ने कहा, "मैं स्पाइडर-मैन और हल्क के विचारों को पसंद करता हूं। कॉमिक से ली गई यह वास्तव में बहुत ही अच्छी फिल्म है, जहां स्पाइडर-मैन बिजली के खंभे पर बैठा हुआ है और हल्क को घूर रहा है। मैं सोचता हूं कि यह एक सच्चाई हो सकती है। यहां हंसी-मजाक करते हुए आप बड़े पर्दे के व्यक्ति बन सकते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि यह बहुत मनोरंजक होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से यह देखना दिलचस्प होगा कि हल्क उससे लड़ने की कोशिश करता है और एक कीड़े की तरह कुचल देता है, बिल्कुल बड़े भाई और छोटे भाई के बीच होने वाली लड़ाई की तरह, न कि वास्तविक लड़ाई। यह बहुत ही मजेदार रहने वाला है।" क्या स्पाइडरमैन का ये हीरो है गे? एंड्रयू गारफील्ड ने खुद कबूल की ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन