1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर

'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर

 Published : Jun 01, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 12:40 pm IST

अभिनेत्री सोफी टर्नर ने कहा है कि 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' में जीन ग्रे के किरदार को निभाने को लेकर वह काफी नर्वस थीं।

एक्स-मेन डार्क फीनिक्स- India TV Hindi
एक्स-मेन डार्क फीनिक्स

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोफी टर्नर ने कहा है कि 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' में जीन ग्रे के किरदार को निभाने को लेकर वह काफी नर्वस थीं। टर्नर ने एक बयान में कहा, "मैं काफी घबराई हुई थी। दरअसल, 'एक्स-मेन : एपोकैल्पिस' में मेरा ज्यादा काम नहीं था, इसमें मेरा किरदार छोटा था और इसलिए जब निर्देशक साइमन किनबर्ग ने मुझे इसके बारे में बताया तो मैं तैयार नहीं थी। हालांकि मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी जो कि किसी भी कलाकार भी लिए बेहद लुभावना था।"

टर्नर ने यह भी कहा कि मुझे इसके लिए काफी तैयारी करनी थी, बहुत कठिन परिश्रम भी करना था और साइमन ने इसमें मेरी बहुत मदद की। वह अब तक के सबसे सहयोगी और सहायक निर्देशक रहे हैं।

साइमन इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले थे, फिल्म की तैयारी से इतर हमने एक-दूसरे का खूब उत्साहवर्धन किया। फॉक्स स्टार इंडिया इसे भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में 5 जून को रिलीज करेगी।

ये भी पढ़ें:

हुमा कुरैशी अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर जैक स्नायडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में आएंगी नज़र

क्रिस हेम्सवर्थ को 'मेन इन ब्लैक' की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद

एनिमेटेड फिल्म 'द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2' भारत में जून में रिलीज होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन