1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्रिस हेम्सवर्थ को 'मेन इन ब्लैक' की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद

क्रिस हेम्सवर्थ को 'मेन इन ब्लैक' की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद

 Published : May 29, 2019 03:39 pm IST,  Updated : May 29, 2019 03:40 pm IST

आस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का कहना है कि वह फिल्म 'मेन इन ब्लैक' की विरासत को इसके रीबूट 'मेन इन ब्लैक : इंटरनेशनल' के जरिए जारी रखना चाहते हैं।

क्रिस हेम्सवर्थ - India TV Hindi
क्रिस हेम्सवर्थ 

बाली: आस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का कहना है कि वह फिल्म 'मेन इन ब्लैक' की विरासत को इसके रीबूट 'मेन इन ब्लैक : इंटरनेशनल' के जरिए जारी रखना चाहते हैं। पहली 'मेन इन ब्लैक' फिल्म 1997 में आई थी। विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स मुख्य किरदार में थे। इतने सालों में बेहतरीन कहानी, एक्शन, ड्रामा और इमोशन के चलते इस सीरीज की फिल्मों को भरपूर प्यार मिला है। 

हेम्सवर्थ ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे ओरिजनल फ्रेंचाइज बेहद पसंद है। यह उस विरासत को कायम रखने का और कुछ मजेदार व मनोरंजन से भरपूर बनाने का अवसर है।"

हेम्सवर्थ की फिल्म 'मेन इन ब्लैक : इंटरनेशनल' को भारत में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 14 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज करेगी। भारत में इस फिल्म के हिंदी वर्जन में क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी देंगे।

सिद्धांत चतुर्वेदी-क्रिस हेम्सवर्थ
Image Source : सिद्धांत चतुर्वेदी-क्रिस हेम्सवर्थ

Also Read:

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन