1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 83 की उम्र में एक्टर Al Pacino ने बनाई 29 की गर्लफ्रेंड, अब जल्द बनने वाले हैं पिता

83 की उम्र में एक्टर Al Pacino ने बनाई 29 की गर्लफ्रेंड, अब जल्द बनने वाले हैं पिता

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : May 31, 2023 02:42 pm IST,  Updated : May 31, 2023 02:42 pm IST

Al Pacino Expecting A Baby at 83: ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गॉडफादर' के स्टार ऍल पचिनो 83 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Al Pacino- India TV Hindi
Al Pacino Image Source : INSTAGRAM

Al Pacino With Girlfriend Noor Alfallah: हॉलीवुड की कल्ट फिल्मों को याद किया जाए तो सबसे पहले 'गॉडफादर' का नाम लोगों के दिमाग में आता है। इस फिल्म के लीड एक्टर ऍल पचिनो कई दशकों तक दुनिया भर के फेवरेट रहे हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 83  साल के हॉलीवुड सुपरस्टार अब जल्द ही चौथी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी 29 की उम्र वाली गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह जल्द ही मां बनने जा रही हैं। 

बीते साल से कर रहे डेट 

जी हां! 'स्कारफेस' के एक्टर 83 वर्षीय ऍल पचिनो जल्द ही पिता बनने जा रहे है। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह आठ महीने की गर्भवती हैं। वह 29 साल की नूर अल्फल्लाह को अप्रैल 2022 से डेट कर रहे हैं। उनके रोमांस के बारे में खुलासा तब हुआ, जब वह कैलिफोर्निया में फेलिक्स रेस्तरां से एक साथ निकलते दिखाई दिए।

Al Pacino and Noor Alfallah
Image Source : INSTAGRAMAl Pacino With Girlfriend Noor Alfallah

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की टीम के साथ हुआ बड़ा हादसा, सफर के दौरान बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

The Kerala Story फेम एक्ट्रेस Adah Sharma का असल नाम बोलने में फूल जाएगी सांस!

इस फेमस सिंगर को डेट कर चुकी हैं नूर अल्फल्लाह

इससे पहले, अल्फल्लाह फेमस सिंगर मिक जैगर को डेट कर चुकी हैं, उनका 2018 में ब्रेकअप हो गया था। वहीं ऍल पचिनो का एक्स गर्लफ्रेंड मीतल दोहान के साथ 2020 में ब्रेकअप हुआ था। 'इ न्यूज' के मुताबिक, पेचीनो एक्स गर्लफ्रेंड जेन टैरंट के साथ 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी के पिता भी हैं। इसके अलावा, वह एक और एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी'एंजेलो के साथ 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया के पिता भी हैं।

जब Tina Turner ने स्टेज पर काटा था केक, मांगी थी ये खास विश, जानिए क्यों हैं खबरों में

सारा अली खान ने फिल्म चलाने के लिए अपनाई नई तरकीब, पहुंचीं भोले बाबा के दरबार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन