1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जब Tina Turner ने स्टेज पर काटा था केक, मांगी थी ये खास विश, जानिए क्यों हैं खबरों में

जब Tina Turner ने स्टेज पर काटा था केक, मांगी थी ये खास विश, जानिए क्यों हैं खबरों में

 Published : May 26, 2023 06:39 pm IST,  Updated : May 26, 2023 06:40 pm IST

'Queen of rock 'n' roll' टीना टर्नर का 1988 में एक शो हुआ था, जिसमें 1 लाख 80 हजार लोग शामिल हुए थे, आज भी ये दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट माना जाता है।

tina turner- India TV Hindi
Tina turner last video Image Source : INSTAGRAM/TINATURNER

'रॉक एंड रोल' की क्वीन कही जाने वालीं पॉपुलर सिंगर और स्टेज परफॉर्मर Tina Turner दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। टीना के निधन से दुनियाभर में फैले उनके फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया पर Tina Turner को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीना टर्नर लंबे समय से स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। Anna Mae Bullock से टीना टर्नर बनीं सिंगर ने पचास के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। टीना को पहचान 1960 में आए 'ए फूल इन लव'  सॉन्ग से मिली थी। Tina Turner के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Tina Turner Last Video

टीना टर्नर को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते थे, जिनके साथ वह अक्सर अपने वीडियोजे और फोटोज शेयर करती रहती थीं। टीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके बर्थडे का है। इस वीडियो में टीना टर्नर स्टेज पर अपने बर्थडे का केक काटती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में टीना केक काटते हुए विश मांगती हैं कि जैसा उनका 60वां बर्थडे गुजरा है वैसे ही आगे आने वाले सभी साल भी गुजरें। टीना टर्नर के इस वीडियो को देखकर फैंस की आंखें नम हो रही हैं। ये वीडियो टीना के 60वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन का है।

Tina Turner को टॉर्चर करता था पति

दुनियाभर में अपने गानों से शोहरत हासिल करने वालीं टीना टर्नर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में कई ऐसे खुलासे किए थे, जिन्हें पढ़ने के बाद फैंस हैरान थे। टीना टर्नर ने इस किताब में बताया था कि उनके पहले पति इके टर्नर उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया करते थे। इतना ही नहीं, एक बार टीना टर्नर के पति ने उनके चहरे पर गर्म कॉफी फेंक दी थी, जिससे वह बुरी तरह जल गई थीं। टीना टर्नर के करियर की बात करें तो वह सिंगर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी थीं। टीना ने कई फिल्मों में एक्टिंग की है। 

यह भी पढ़ें: काजोल ने माइनस 27 डिग्री में की थी इस गाने की शूटिंग, फिर मेहनत पर ऐसे फिरा पानी, एक्ट्रेस ने 17 साल बाद सुनाया किस्सा

करिश्मा तन्ना ने शाहरुख खान संग काम करने पर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसा था एक्सपीरियंस

Anupamaa की राह चला टीवी शो 'फालतू', इस नई एंट्री से कहानी में आएगा ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन