1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिकी एक्ट्रेस ऐनी हेचे कार एक्सीडेंट के बाद कोमा में, फेफड़े में आई है चोट, हालत गंभीर

अमेरिकी एक्ट्रेस ऐनी हेचे कार एक्सीडेंट के बाद कोमा में, फेफड़े में आई है चोट, हालत गंभीर

 Reported By: IANS Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 09, 2022 08:12 pm IST,  Updated : Aug 09, 2022 08:12 pm IST

एक्ट्रेस ऐनी हेचे की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें फेफड़े में चोट है जिसके लिए मैकेनिकल वेंटिलेशन की जरूरत पड़ रही है।

अमेरिकी एक्ट्रेस ऐनी हेचे - India TV Hindi
अमेरिकी एक्ट्रेस ऐनी हेचे Image Source : PTI

Highlights

  • कुछ दिनों पहले हुआ था ऐनी हेचे का कार एक्सीडेंट
  • एक्ट्रेस कोमा में हैं और उन्हें होश नहीं आया है

लॉस एंजिलिस: कुछ दिनों पहले लॉस एंजेलिस में एक कार दुर्घटना में घायल हुई अमेरिकी अभिनेत्री और निर्देशक ऐनी हेचे कोमा में चली गई हैं। 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें फेफड़े में चोट है जिसके लिए मैकेनिकल वेंटिलेशन की जरूरत पड़ रही है। एक्ट्रेस के स्पोकपर्सन ने 'वैराइटी' द्वारा एक्सेस किए गए एक बयान में कहा, "इस समय ऐनी अत्यधिक गंभीर स्थिति में है। वह कोमा में हैं और उन्हें होश नहीं आया है।"

Taapsee Pannu: पैपराजी के साथ तापसी पन्नू की जमकर हुई बहस, वीडियो देख आप बताइए कौन सही - कौन गलत?

इससे पहले, उनके स्पोकपर्सन ने शनिवार को उनके स्थिर स्थिति में होने के बारे में एक अपडेट दिया था। 'वैराइटी' द्वारा एक्सेस किए गए बयान में आगे कहा गया, "उनका परिवार और दोस्त आपसे उनके लिए प्रार्थना करने को कह रहे हैं। हम इस कठिन समय के दौरान उनकी निजता का सम्मान करने के लिए भी कहते हैं। धन्यवाद।"

Ali Fazal और Richa Chadha की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

रिपोर्ट की मानें तो, वेस्ट लॉस एंजिल्स में वालग्रोव एवेन्यू के 1700 ब्लॉक में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को हेचे को अस्पताल ले जाया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन