1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ali Fazal और Richa Chadha की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

Ali Fazal और Richa Chadha की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 09, 2022 08:23 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 08:23 am IST

Ali Fazal And Richa Chadha Wedding: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Ali Fazal And  Richa Chadha Wedding- India TV Hindi
Ali Fazal And Richa Chadha Wedding Image Source : INSTAGRAM - RICHA CHADHA

Highlights

  • ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां शुरू
  • बॉलीवुड कपल की शादी में 400 मेहमान करेंगे शिरकत

Ali Fazal And  Richa Chadha Wedding: बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी  ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) अपने रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। इस जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार भी मिलता है। लेकिन ऋचा और अली के चाहनेवालों को काफी वक्त से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। जो किसी न किसी वजह के चलते टलती ही जा रही थी। लेकिन अब दोनों सितारों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही ऋचा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल इस सितंबर में शादी करने का मन बनाया है। शादी के लिए बेस्ट प्लेस की तलाश जारी है। लेकिन कपल शादी का रिसेप्शन मुंबई में ही देगा। जहां सभी सितारों समेत 400 मेहमानों को शामिल किया जाएगा। ऋचा और अली की शादी का रिस्पेशन ग्रैंड होने वाला है। 

Taapsee Pannu: पैपराजी के साथ तापसी पन्नू की जमकर हुई बहस, वीडियो देख आप बताइए कौन सही - कौन गलत?

इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो ऋचा और अली की शादी बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में होगी। दोनों पूरी तरह बॉलीवुड के रंग में रंगे नज़र आने वाले हैं। बता दें - अली फजल ने ऋचा चड्ढा से 2019 में सगाई की थी। वहीं 2021 में ऋचा और अली अपने नए घर में भी शिफ्ट हुए थे। दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे के हो गए हैं। बस अब शादी करनी बाकि है। 

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से निकाले जाने पर शहनाज गिल ने दिया ऐसा जवाब, हैरान हो गए लोग

बता दें - ऋचा और अली 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इनकी शादी टल गई थी। सही वक्त का इंतज़ार करते-करते अब आखिरकार वो वक्त आ गया है।  ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इनके रिश्ते की खास बात ये है कि पहले ऋचा ने अली को प्रपोज किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन