1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर देखते ही देखते बन गईं जलपरी, VIDEO में 'द लिटिल मरमेड' का दिखा जादू

जान्हवी कपूर देखते ही देखते बन गईं जलपरी, VIDEO में 'द लिटिल मरमेड' का दिखा जादू

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : May 19, 2023 03:34 pm IST,  Updated : May 19, 2023 03:34 pm IST

Janhvi Kapoor Mermaid Look: जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह देखते ही देखते एक जलपरी में तब्दील हो गई हैं।

Janhvi Kapoor - India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM_JANHVIKAPOOR

Janhvi Kapoor Mermaid Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का हर लुक उनके फैंस को पसंद आता है, लोग उनकी हर अदा पर मरते हैं। जब वह बीच पर जाती हैं तो लोग उन्हें जलपरी कहते हैं, लेकिन अब यह बात सच हो गई है। शुक्रवार को जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अचानक से कहानी सुनाते सुनाते मर्मेड बन जाती हैं। उनका हुस्न इतना जबरदस्त है कि लोग ये वीडियो देखते ही जा रहे हैं। 

'द लिटिल मरमेड' का हिस्सा बनीं जान्हवी 

अपकमिंग फिल्म 'द लिटिल मरमेड' के नए प्रमोशनल एसेट के लिए जलपरी बनी हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में, उन्हें राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखते हुए देखा जा सकता है और वह 'मछली जल की रानी है' कहती दिख रही हैं।

TMKOC फेम जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के बाद अपने इन को-स्टार्स पर लगाया आरोप, सुनाई आपबीती

Cannes 2023: ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैम के आगे फीकी बड़ी बॉलीवुड-हॉलीवुड की सब एक्ट्रेस, PHOTOS ने मचाया गदर

कई बड़े स्टार्स आएंगे नजर 

रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित 'द लिटिल मरमेड' में एरियल के रूप में हाले बेली, उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी, प्रिंस एरिक के रूप में जोना हाउर-किंग, किंग ट्राइटन के रूप में जेवियर बार्डेम, सेबस्टियन के रूप में डेवेड डिग्स, फ्लाउंडर के रूप में जैकब ट्रेमब्ले, स्कूटल के रूप में अक्वाफिना, नोमा डूमेजवेनी और जूड अकुवुदिके हैं।

'द लिटिल मरमेड' 26 मई को सिनेमाघरों में अंग्रेजी में रिलीज करने के लिए तैयार है।

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले शुभमन गिल के बचपन का यह सपना हो ही गया पूरा

Nawazuddin Siddiqui Birthday: लोगों को लगता है गरीब परिवार से हैं नवाज, लेकिन सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन