1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Jennifer Lopez Wedding: जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग की चौथी शादी, जल्द करेंगे ऐलान!

Jennifer Lopez Wedding: जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग की चौथी शादी, जल्द करेंगे ऐलान!

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 18, 2022 09:01 am IST,  Updated : Jul 18, 2022 09:05 am IST

पिछले लंबे वक्त से हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) की शादी को लेकर काफी खबरें आ रही थीं। अब फाइनली दोनों ने अपने चाहनेवालों को खुश कर दिया है।

Jennifer Lopez- India TV Hindi
Jennifer Lopez Image Source : TWITTER

Highlights

  • शादी के बंधन में बंधे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक!
  • नेवादा कोर्ट से हॉलीवुड सितारों ने लिया मैरिज लाइसेंस

Jennifer Lopez Wedding: हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) शादी के बंधन में बंध गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने बीते शनिवार को शादी की है। हॉलीवुड सितारों ने नेवादा से मैरिज लाइसेंस कलेक्ट किया है। 

अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार,  शनिवार यानी 16 जुलाई को इस कपल को लाइसेंस दिया जा चुका है। हालांकि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक किसी ने अभी तक इन बातों का क्लीयर नहीं किया है। साथ ही अभी तक ये भी नहीं सामने आया है कि जेनिफर और बेन के शादी के कोई खास प्लान है। या फिर वो लोग शादी की ऑफिशल सेरेमनी के लिए लॉस वेगास वापस लौटेंगे। क्योंकि नेवादा राज्य कानून के लिए कोर्टहाउस में आधिकारिक दस्तावेजों की 10-दिन की डिलीवरी की आवश्यकता होती है।

पिछले लंबे वक्त से दोनों की शादी को लेकर काफी खबरें आ रही थीं। अब फाइनली दोनों ने अपने चाहनेवालों को खुश कर दिया है। बता दें पिछले काफी समय से जेनिफर बैटमैन फेम बेन एफ्लेक को डेट कर रही थीं। दोनों को अक्सर पार्टीज, इवेंट , रेड कार्पेट पर एक-दूसरे साथ देखा जाता था। जेनिफर और बेन खुलकर अपने प्यार का इज़हार किया करते थे। सिंगर से हर कोई यही सवाल कर रहा था कि क्या वो बेन संग चौथी करेंगी। जिसका जवाब अब फैंस के सामने है। 

बता दें -  बेन और जेनिफर ने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे। अब 20 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। 

ये भी पढ़िए -

Happy Birthday Bhumi Pednekar: फिल्मों में नॉन ग्लैमरस भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर असल ज़िंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म 'सेल्फी' में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन