1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. वो अमेरिकन स्टार जो 11वें बच्चे की बनने वाली हैं मां, उम्र है महज 39 साल

वो अमेरिकन स्टार जो 11वें बच्चे की बनने वाली हैं मां, उम्र है महज 39 साल

 Published : Feb 22, 2022 04:51 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 04:57 pm IST

Keke Wyatt: एक अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस केके व्याट 11वें बच्चे को जन्म देने वाली है। ये कोई अफवाह नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद बेबी बंप की फोटो शेयर करके फैंस को जानकारी दी।

Keke Wyatt American star - India TV Hindi
केके व्याट अपने परिवार के साथ Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 11 बच्चे वाली बात फैंस को चौंका रही है
  • एक्ट्रेस ने बेबी बंप की फोटो शेयर करके फैंस को जानकारी दी
  • इस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं

Keke Wyatt: एक अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस केके व्याट 11वें बच्चे को जन्म देने वाली है। ये कोई अफवाह नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद  बेबी बंप की फोटो शेयर करके फैंस को जानकारी दी। हालांकि, आज के दौर में 11 बच्चे वाली बात फैंस को चौंका रही है लेकिन केके व्याट इसको लेकर काफी खुश हैं। अपने बच्चे के वेलकम के लिए खासी तैयारी कर रही हैं।

39 वर्ष की Keke Wyatt ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- मेरे पति Zackariah David और मैं गर्व के साथ अपने परिवार में 11वें बच्चे का स्वागत करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने “plus 1” और #Baby11 भी लिखा है। इस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

केके ने जो फोटो शेयर की है उसमें कुछ खास भी नजर आ रहा है। Keke Wyatt ने अपने पेट पर टैटू करा रखा है ये उनके लुक पर काफी जंच भी रहा है। साथ ही केके का रेड कलर ड्रेस भी काफी जंच रहा है। इस तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वक्त एक्ट्रेस ने फोटो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- रामानन्द सागर की पोती साक्षी चोपड़ा की क्यों हो रही उर्फी जावेद से तुलना? सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे कमेंट्स

केके व्याट अपने सभी बच्चों के साथ ही रहती हैं। इतना बड़ा परिवार एक साथ मिलकर खूब मस्ती करता है। यह बात आप इनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर समझ सकते हैं।

Keke Wyatt की पूरी फैमिली फोटो यहां पर देख सकते हैं-

फिर एक एक्ट्रेस ने मजहब के लिए इंडस्ट्री को कहा अलविदा, लिखा- "अल्लाह मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी..."

अमेरिकन स्टार Keke Wyatt टीवी एक्ट्रेस हैं और संगीत की दुनिया में भी चर्चित हैं। खासकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनको 1.6m यूजर्स फॉलो करते हैं। इससे आप इनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें, केके व्याट ने तीन शादियां की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन