1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. PHOTO: काइली जेनर के बच्चे की पहली फोटो आई सामने, फैंस जमकर बरसा रहे प्यार!

PHOTO: काइली जेनर के बच्चे की पहली फोटो आई सामने, फैंस जमकर बरसा रहे प्यार!

 Published : Feb 07, 2022 12:11 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 12:28 pm IST

Kylie Jenner Baby Photo: काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट दूसरी बार माता-पिता बने हैं। काइली ने अपने दूसरे बच्चे की क्यूट फोटो पोस्ट की है।

Kylie Jenner- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : KYLIE JENNER/INSTAGRAM

Highlights

  • काइली जेनर ने बेबी बंप का फोटो भी किया था शेयर
  • काइली दूसरी बार मां बनी हैं
  • अपने बच्चे की क्यूट वाली फोटो शेयर की हैं काइली

Kylie Jenner Baby Photo: काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट दूसरी बार माता-पिता बने हैं। काइली ने अपने दूसरे बच्चे की फोटो पोस्ट की है। अपने बच्चे की प्यारी तस्वीर पोस्ट करके काइली ने अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हालांकि, काइली ने अपनी बेबी बंप वाली फोटो भी काफी पहले पोस्ट की थी जिसपर यूजर्स ने जमकर कॉमेंट किए थे। अब बच्चे की फोटो भी यूजर्स अपना प्यार बरसा रहे हैं।

काइली जेनर ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे की क्यूट की फोटो शेयर की है। फोटो में काइली और उनके बच्चे की हथेली दिख रही है। काइली अपने बच्चे के हाथ को थामे दिख रही हैं। ममता को बयां करने वाली ये तस्वीर वाकई काफी प्यारी है। इस फोटो का इंतजार फैंस कब से कर रहे थे।

बता दें, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से काइली जेनर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है जिसकी वजह से काइली को लाइक्स और कॉमेंट्स खूब मिलते हैं। इनके अधिकतर पोस्ट वायरल भी होते हैं।

काइली की बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर

काइली महज 20 साल की उम्र में मां बनी थीं। उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था। उनकी बेटी का नाम स्टॉर्मी वेबस्टर है।

PHOTOS: हनीमून ट्रिप पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार रोमांटिक अंदाज में आए नजर!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन