1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. काइली जेनर ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

काइली जेनर ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

 Published : Jan 08, 2022 07:32 am IST,  Updated : Jan 08, 2022 07:34 am IST

सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आईं काइली जेनर एक बार फिर मां बनने वाली हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

Kylie Jenner- India TV Hindi
काइली जेनर ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स Image Source : INSTAGRAM/KYLIE JENNER

Highlights

  • काइली जेनर लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
  • अभिनेत्री ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री काइली जेनर ने एक बार फिर से अपने पोस्ट से सुर्खियां बटोरी है। काइली ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। दो तस्वीरों की सीरीज को अपने चाहने वालों के बीच शेयर करती काइली ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा - मैं एक महिला हूं।

उनकी हालिया तस्वीरों पर लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने काइली को 'हॉटेस्ट मम्मा' करार दिया है।

बीते दिनों काइली की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की, उनमे लोगों को कुछ ऐसा दिखा जिससे वो ये अंदाजा लगाने लगे। दरअसल एक फोटो में बेबी बॉटल नजर आया, जिससे छोटे बच्चों को दूध पिलाया जाता है। तो इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद काइली ने दूसरे बेबी को जन्म दे दिया है।

मगर उनकी तस्वीरों पर गौर करें तो वह लगातार अपनी तस्वीरों को शेयर कर रही हैं जिसमें उनकी बेबी बंप नजर आ रहा है। यानी काइली अभी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

बता दें कि काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था।काइली ने बेटी को जन्म देने के बाद अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी साझा किया था।इससे फैंस को लग रहा है कि इस बार भी कहीं काइली इस बात को छुपा तो नहीं रहीं।

काइली की प्रेग्नेंसी की खबर इसी साल अगस्त से आ रही थी। हालांकि, मॉडल ने खुद इस खबर को सितंबर में कन्फर्म किया था। उन्होंने ये नहीं बताया था कि वो बच्चे को कब जन्म देने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन