1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Jake Flint: शादी के चंद घंटों बाद 37 साल के सिंगर जेक फ्लिंट ने दुनिया को कहा अलविदा!

Jake Flint: शादी के चंद घंटों बाद 37 साल के सिंगर जेक फ्लिंट ने दुनिया को कहा अलविदा!

 Published : Dec 01, 2022 06:48 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 08:53 pm IST

Jake Flint: हॉलीवुड सिंगर जेक फ्लिंट (Jake Flint) की 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी हुई थी। सिंगर की नींद में ही मौत हो गई, जिसके बाद से ही पत्नी और परिवार सदमे में हैं।

Jake Flint- India TV Hindi
Jake Flint Image Source : JAKEFLINTMUSIC

Jake Flint: हॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। 37 साल के फेमस सिंगर जेक फ्लिंट (Jake Flint) का निधन हो गया। शादी के कुछ ही घंटों के बाद जेक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे दुखद ये है कि 26 नवंबर को ही सिंगर ने शादी की थी, शादी के बाद सोने गए और फिर उठे ही नहीं। ओक्लहोमा के रहने वाले जेक फ्लिंट के निधन पर फैमिली-फ्रेंड्स और नई नवेली पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट बेहद दुखी हैं। हालांकि सिंगर के मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, सिंगर के निधन से फैंस काफी दुखी हैं और अपने फेवरेट सिंगर को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने सिंगर के निधन की पुष्टि की है। क्लीफ के मुताबिक 26 नवंबर, शनिवार को ब्रेंडा के साथ शादी करने के कुछ ही घंटों के बाद जेक फ्लिंट (Jake Flint) ने नींद में दम तोड़ दिया। हॉलीवुड सिंगर जेक फ्लिंट (Hollywood Singer Jake Flint) की वाइफ ब्रेंडा पति के अचानक निधन से सदमें में हैं। अपनी शादी के चंद घंटों बाद ही जीवनसाथी से बिछुड़ना, बेहद दर्दनाक है।

Jake Flint
Image Source : JAKE FLINTJake Flint

गमगीन ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट लिखा है। वह लिखती हैं 'हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थी लेकिन इसकी जगह पर मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है, ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए मेरा दिल चला गया, मुझे उसकी जरूरत है। मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए, मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।' 

जेक फ्लिंट (Jake Flint) की फ्रेंड और पूर्व मैनेजर ब्रेंडा क्लाइन भी सिंगर के अचानक निधन से शोक में हैं। ब्रेंडा ने बताया कि जेक फ्लिंट उनके लिए बेटे की तरह थे।

ये भी पढ़ें-

Sam Bahadur Teaser: 'सैम बहादुर' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, आज से ठीक 365 दिन बाद रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने विक्की कौशल के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर की फोटो, चैट शो में आए नजर

Chhatriwali First Look: रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' का पोस्टर रिलीज, इस OTT ऐप पर होगी स्ट्रीमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन