1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. टीवी प्रजेंटर और अभिनेता जेम्स कॉर्डन हुए कोरोना पॉजिटिव

टीवी प्रजेंटर और अभिनेता जेम्स कॉर्डन हुए कोरोना पॉजिटिव

 Published : Jan 07, 2022 12:04 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 12:04 pm IST

फेमस टीवी शो होस्ट जेम्स कॉर्डन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'द लेट लेट शो' के एपिसोड इस हफ्ते रिपीट होंगे।

James Corden- India TV Hindi
James Corden Image Source : INSTAGRAM/ J_CORDEN

टीवी प्रजेंटर और अभिनेता जेम्स कॉर्डन कोरोना पॉजिटिव हो गए है। अभिनेता ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। पोस्ट शेयर करते हुए कॉर्डन ने लिखा, 'मैंने अभी-अभी कोविड -19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है। मुझे पूरी तरह से टीका लगाया गया है, और इस वजह से मैं भाग्यशाली हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं। सभी सुरक्षित रहें। मेरा सारा प्यार, जेम्स एक्स।'

अभिनेता जारेड लेटो और स्टैंड-अप कॉमेडियन निक थ्यून गुरुवार रात शो में दिखाई देंगे।

वैराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द लेट लेट शो' के एपिसोड इस हफ्ते रिपीट होंगे। कॉर्डन के ठीक होने के बाद 18 जनवरी को नए एपिसोड की वापसी होगी।

इनपुट - आईएएनएस

स्वरा भाष्कर के बाद कुमकुम भागय फेम शिखा सिंह और एक्टर वरुण सूद भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' से लेकर टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' तक इन 5 फिल्मों में नजर आएंगी कृति सेनन 

स्टेज पर करण जौहर ने टिप टिप बरसा पानी पर दिखाए ऐसे डांस मूव्स कि हर कोई रह गया हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन