मशहूर गायक अदनान सामी रिकॉर्डिग स्टूडियो लौट आए हैं और उन्होंने कहा कि वह 'कुछ अच्छी चीज' पर काम कर रहे हैं। 'लिफ्ट करा दे', 'नूर ए खुदा' और 'भर दो झोली' जैसे गीतों के लिए चर्चित गायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर नए संगीत पर काम करने की जानकारी साझा की।
Related Stories
अदनान ने रविवार को एक पोस्ट में लिखा, "भारत के कुछ बेहतरीन संगीतकारों के साथ एक शानदार रिकॉर्डिग सत्र समाप्त किया, जिन्हें मैं अपने संगीत परिवार के रूप में बताता आया हूं।" उन्होंने लिखा, "वे बस अविश्वसनीय हैं.. कुछ अच्छा आ रहा है।" उन्होंने रिकॉर्डिग स्टूडियो में संगीतकारों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।
अदनान को आखिरी बार 2013 में अपनी स्वतंत्र एल्बम के साथ देखा गया था। हाल ही में वह गाने के रियलिटी शो 'द वॉइस' में एक कोच के रूप में नजर आए थे।
Also Read:
'तमिल रॉकर्स' ने लीक की शाहिद- कियारा की 'कबीर सिंह', फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर
प्रिया प्रकाश 'नो मेकअप' लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर, पहचानना हुआ मुश्किल