1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'अफसोस करोगे' हुआ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'अफसोस करोगे' हुआ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

 Published : Sep 03, 2020 12:15 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 12:15 pm IST

आसिम और हिमांशी 'कल्ला सोहणा', 'ख्याल रख्या कर' और 'दिल को मैंने दी कसम' जैसे म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। 

asim riaz, afsos karoge- India TV Hindi
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'अफसोस करोगे' रिलीज Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वो अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए चर्चा में हैं, वीडियो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना भी नज़र आ रही हैं। उनके नए गाने का टाइटल 'अफसोस करोगे' है। गाने को स्टेबिन  बेन ने गाया है। गाने में दो प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है जो बाद में बिछड़ जाते हैं।

नए म्यूजिक वीडियो 'अफसोस करोगे' में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना, देखें फर्स्ट पोस्टर 

इससे पहले आसिम और हिमांशी 'कल्ला सोहणा', 'ख्याल रख्या कर' और 'दिल को मैंने दी कसम' जैसे म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। 

आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। आसिम ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार करते हुए हिमांशी को प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है। देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन