1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आयुष्मान खुराना की आवाज में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से 'मेरे लिए तुम काफी हो' गाना हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना की आवाज में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से 'मेरे लिए तुम काफी हो' गाना हुआ रिलीज

 Published : Feb 04, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 12:11 pm IST

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से 'मेरे लिए तुम काफी' हो गाना हुआ रिलीज। इसे गाने को आयुष्मान ने ही गाया है।

mere liye tum kaafi ho song out- India TV Hindi
मेरे लिए तुम काफी हो गाना हुआ रिलीज।

आयुष्मान खुराना एक्टिंग के साथ अपने गाए गानों से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। आयुष्मान ने अपनी कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। 'पानी दा रंग', 'नज्म- नज्म' के बाद आयुष्मान ने फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में 'मेरे लिए तुम काफी' हो गाना गाया है। यह गाना आज रिलीज हो गया है।

इस गाने में आयुष्मान खुराना स्टूडियो में गाना गाते हुए नजर आए हैं साथ ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिताए रोमांटिक पल करते नजर आ रहे हैं।  इस गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं और म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

फिल्म की बात करें तो यह समलैंगिकता की पृष्ठभूमि पर आधारित है इसमें इसमें आयुष्मान एक समलैंगिक व्यक्ति का किरदार निभाते दिख रहे हैं, जो अपने पड़ोसी लड़के से प्यार करता है। दूसरे समलैंगिक व्यक्ति का किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है। फिल्म में इन दोनों के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवर, मानवी गगरू, त्रिपाठी पंखुरी अवस्थी और नीरज सिंह भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान को हितेश केवल्य ने डायरेक्ट किया है वहीं आनंद एल रॉय, भूषण कुमार, कृष्णा कुमार और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन