1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Nok Jhok Song Out: 'छपाक' का पहला गाना हुआ रिलीज, मालती और अमोल की अनकही लवस्टोरी आई नजर

Nok Jhok Song Out: 'छपाक' का पहला गाना हुआ रिलीज, मालती और अमोल की अनकही लवस्टोरी आई नजर

 Published : Dec 18, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 01:10 pm IST

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'छपाक' का पहला गाना 'नोक झोक' रिलीज हो गया है। गाने में मालती और अमोल की अनकही लव स्टोरी दिखाई गई है।

chhapaak first song nok jhok out- India TV Hindi
छपाक का पहला गाना नोक झोक हुआ रिलीज।

दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। छपाक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब पहला गाना नोक झोक रिलीज हो गया है। गाने में मालती और अमोल की अनकही लवस्टोरी दिखाई गई है।

नोक झोक गाने को सिद्धार्थ महादेवन ने गाया है। गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं और इसे कंपोज शंकर एहसान लॉय ने किया है।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- बिगड़ी हुई बात तो बनाता है, और रुठे हुए को मनाता है प्यार। ये रही मालती और अमोल की नोक झोक।

छपाक की बात करें तो यह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। लक्ष्मी अग्रवाल पर 2005 में एसिड अटैक हुआ था। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन