1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Filhaal2 Mohabbat OUT: अक्षय कुमार-नूपुर सेनन का म्यूजिक वीडियो आखिरकार हुआ रिलीज

Filhaal2 Mohabbat OUT: अक्षय कुमार-नूपुर सेनन का म्यूजिक वीडियो आखिरकार हुआ रिलीज

 Published : Jul 06, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 03:50 pm IST

पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' की सफलता के बाद अक्षय कुमार-नूपुर सेनन स्टारर एक और म्यूजिक वीडियो के साथ सामने आए हैं।

Filhaal2 Mohabbat OUT- India TV Hindi
Filhaal2 Mohabbat OUT Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

आखिरकार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो - 'फिलहाल 2' रिलीज हो गया है। पहले म्यूजिक वीडियो ने कई रिकॉर्ड तोड़े जब अक्षय कुमार ने बी प्राक के गाने 'फिलहाल' में पहली बार म्यूजिक वीडियो करते नजर आए थे, अक्षय के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आईं। अब एक बार फिर अक्षय कुमार और नूपुर सेनन फिलहाल 2 के साथ वापस आ गए।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उनका नया गाना रिलीज हो चुका है। जिस पर नूपुर सेनन ने कमेंट करके बताया है कि वो अक्षय कुमार से एक्टिंग के साथ जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखती हैं।

बता दें, इस गाने में दो ऐसे प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें अलग होना पड़ता है, लड़की की कहीं और शादी हो जाती है और लड़का पूछता है कि क्या तुम मुझसे अब भी मोहब्बत करती हो? बता दें, अक्षय कुमार ने फिलहाल के साथ म्यूजिक वीडियो में डेब्यूु किया था, उस गाने को इतना प्यार मिला कि दूसरा पार्ट लाना पड़ा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन