1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फ्लैशबैक फ्राइडे: हनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग'

फ्लैशबैक फ्राइडे: हनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग'

 Published : Jun 05, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 08:58 pm IST

हनी सिंह को लोग कॉन्ट्रोवर्शियल स्टार कहते हैं, लेकिन हनी सिंह का मानना है कि उन्हें लोगों ने हमेशा गलत समझा है।

honey singh, music- India TV Hindi
 हनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग' Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मुंबई: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को दुनिया कॉन्टोवर्शियल स्टार के नाम से जानती है। हनी सिंह पर अक्सर युवाओं को बिगाड़ने और अश्लील गाने बनाने और गाने का आरोप लगते रहे हैं। हनी सिंह पर ना जाने कितने केस दर्ज हैं, लेकिन हनी सिंह खुद को कॉन्ट्रवर्सी से हमेशा दूर रखते हैं। उनका मानना है कि लोगों ने हमेशा उनकी छवि को गलत समझा है। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने हर तरह के गाने लिखे हैं, उनके गाने पार्टी वाले भी होते हैं और रोमांटिक भी। लोग अगर उनके पार्टी सॉन्ग पसंद करते हैं तो इसमें ना उनकी गलती है ना मेरी।

हनी सिंह पर हमेशा महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने और गानों में दारू शब्द का इस्तेमाल के भी आरोप लगे हैं। हनी मीडिया के सामने कम ही आते हैं, लेकिन जब भी वो बोले उन्होंने हमेशा यही कहा कि लोग उन्हें गलत समझते हैं। 

गानों में दारु वर्ड के इस्तेमाल पर हनी सिंह ने दिया था ये जवाब

हनी सिंह ने हाल ही में लोका गाना गाया था, इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जब उनसे पूछा गया था कि क्यों उनके हर गाने में दारू और एल्कोहॉल जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है तो हनी सिंह ने सीधा जवाब दिया और कहा जिस दिन ये बिकना बंंद हो जाएगी, मेरे गानों में ये शब्द भी नहीं मिलेगा।

हनी सिंह ने बताया क्यों बनाया था ब्रेकअप सॉन्ग

एक इंटरव्यू में जब हनी सिंह से पूछा गया था कि वो ब्रेकअप पार्टी जैसे गाने क्यों लिखते हैं? जिसमें दिल टूटने के बाद वो दारु पार्टी करने की बात कर रहा है। इस पर हनी सिंह ने कहा था कि आजकल के बहुत सारे यूथ हैं जो प्यार में असफल होने के बाद सुसाइड कर लेते हैं, मैं तो उन्हें होप दे रहा हूं। दिल टूटने के बाद भी पार्टी की जा सकती है। देवदास की तरह मरना जरूरी नहीं है।

हिरदेश सिंह कैसे बना यो यो हनी सिंह

हनी सिंह पंजाबी मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि हनी सिंह ने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से म्यूजिक का कोर्स किया है। वहां से लौटने के बाद हनी सिंह ने हिप हॉप म्यूजिक बनाना शुरू किया। साल 2005 में 'पेशी' गाने से हनी सिंह ने शुरुआत की और कई एल्बम बनाए। उस वक्त हनी सिंह सिर्फ म्यूजिक डायरेक्टर थे, गाने नहीं गाते थे। उस वक्त हनी सिंह को पहचान नहीं मिली। साल 2011 में हनी सिंह की किस्मत पलट गई। इस साल दिलजीत दोसांझ के साथ हनी सिंह का गाना आया ‘लख 28 कुड़ी दा’। गाना सुपरहिट रहा और हनी सिंह स्टार बनने की ओर पहला कदम रख चुके थे। हनी सिंह को असली पहचान मिली  उसी साल आए एल्बम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ से। इसके बाद तो उन्होंने ‘हाई हील्स’, ‘ब्रेकअप पार्टी’, ‘ब्लू आईज़’ जैसे तमाम सुपरहिट गाने दिए। वो दौर ऐसा था कि हर फिल्म में हनी सिंह का गाना होना जरूरी हो गया था। 

काफी दिनों तक लोगों से छिपी थी हनी सिंह की शादी

हनी सिंह स्कूल के वक्त से ही अपनी क्लासमेट शालिनी तलवार के साथ रिश्ते में थे। साल 2011 में हनी ने शालिनी से सिख रीति रिवाज से शादी कर ली थी। साल 2014 में हनी सिंह ने पहली बार एक रियलिटी शो में अपनी पत्नी से दुनिया को मिलवाया। मगर इसके बाद हनी सिंह गायब हो गए। वो रियलिटी शो भी हनी ने पूरा नहीं किया। अफवाह आई कि हनी सिंह ड्रग्स की वजह से बीमार हो गए थे और रिहैब गए। हालांकि बाद में हनी सिंह ने कहा कि वो कभी रिहैब नहीं गए। वो बाईपोलर डिसॉर्डर से जूझ रहे थे। इसके बाद हनी सिंह लंबे समय तक गायब रहें।

हनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग'
Image Source : SOCIAL MEDIAहनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग'

जबरदस्त वापसी की हनी सिंह ने

हनी सिंह ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से जबरदस्त वापसी की। हनी सिंह के गाने "दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' सुपरहिट रहा। हालांकि हनी सिंह इस गाने के वीडियो में नजर नहीं आए। बाद में हनी सिंह ने लोका जैसे कुछ गानों के साथ वापस आए,जिसमें उनका वीडियो भी दिखा। हनी सिंह का वेट काफी बढ़ा दिखा, और गाने भी खास कमाल नहीं कर पाएं। लोका की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो टोपी लगाए नजर आएं, हालांकि पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने इसे स्टाइल स्टेमटमेंट कहा था।

हनी सिंह ने हार नहीं मानी है, वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है एक बार फिर उनका सितारा चमकेगा और एक बार फिर वो लोगों के बीच छा जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन