1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: करीना कपूर के हिट सॉन्ग 'फेवीकोल से..' का मेकिंग वीडियो हुआ वायरल

Watch: करीना कपूर के हिट सॉन्ग 'फेवीकोल से..' का मेकिंग वीडियो हुआ वायरल

 Published : May 25, 2020 12:26 pm IST,  Updated : May 25, 2020 12:26 pm IST

दबंग 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और विनोद खन्ना सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर खान का 'फेवीकोल' गाने का मेकिंग वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो दबंग 2 के हिट गाने फेवीकोल के डांस की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। इस मेकिंग वीडियो में बेबो को एक्सप्रेशंस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ये वीडियो दबंग 2 के सेट का है। इस मूवी में करीना कपूर ने हिट सॉन्ग 'फेवीकोल' पर डांस किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 

दबंग 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी, जो 2010 में रिलीज हुई 'दबंग' का सीक्वल थी। इसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना और अरबाज खान सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान लॉकडाउन से पहले आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसके अलावा वो करण जौहर की 'तख्त' में दिखाई देंगी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन