1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कुर्ता पजामा: शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का गाना हुआ रिलीज, शानदार है केमिस्ट्री

कुर्ता पजामा: शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का गाना हुआ रिलीज, शानदार है केमिस्ट्री

 Published : Jul 17, 2020 11:56 am IST,  Updated : Jul 17, 2020 12:12 pm IST

शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का गाना 'कुर्ता पजामा' रिलीज हो गया है।

शहनाज गिल और टोनी कक्कड़- India TV Hindi
शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

शहनाज़ गिल के फैन्स के लिए आज बहुत बड़ा दिन है क्योंकि टोनी कक्कड़ के साथ उनका गाना 'कुर्ता पायजामा' आखिरकार रिलीज़ हो गया है, लंबे समय से फैन्स इस गाने का वेट कर रहे थे। ये मोस्ट अवेटेड गाना आज (17 जुलाई, 2020) को थोड़ी देर पहले ही रिलीज हुआ है। गाना देखकर आप कदम थिरकाने पर मजबूर हो जाएंगे। गाने में कमाल के फुट-टैपिंग बीट्स है, जो इसे एक परफेक्ट पार्टी नंबर बनाता है।

गाने की शुरुआत टोनी और उसके दोस्तों के साथ देर रात एक मॉल में जाने से होती है, जहाँ, एक स्टोर में, उन्हें एक ब्लैक पटियाला सूट में खूबसूरत शहनाज गिल नजर आती हैं।  दोनों ग्रूवी ट्रैक पर डांस करते दिखते हैं और आप दोनों की केमिस्ट्री देखते रह जाएंगे। शहनाज पूरे गाने में बेहद प्यारी लगी हैं। टोनी के गानों की खासियत ये होती है कि गानों के लिरिक्स सिंपल और म्यूजिक कैची होता है। इस बार भी वही हुआ है। 

हालाँकि, शहनाज़ और टोनी के प्रशंसक एक बात से निराश होने वाले हैं कि गाने की लंबाई केवल 2 मिनट और 19 सेकंड है। जबकि आप बस बीट, लिरिक्स और दोनों की केमिस्ट्री का आनंद लेना शुरू करते हैं। आप महसूस करते हैं कि यह पहले से ही खत्म हो चुका है, और आपको लगता है कि गाना थोड़ा लंबा होना चाहिए।

गाने के अंत में एक जगह जहां शहनाज आंख मारती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं वो शहनाज के फैन्स के लिए एक खास गिफ्ट है। यहां देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन