1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'पति, पत्नी और वो' से रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'धीमे धीमे'

'पति, पत्नी और वो' से रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'धीमे धीमे'

 Published : Nov 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 12:41 pm IST

Dheeme Dheeme: 'पति, पत्नी और वो' से रिलीज हुआ टोनी कक्कड़ का गाना 'धीमे धीमे'।

'पति, पत्नी और वो' से...- India TV Hindi
'पति, पत्नी और वो' से रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'धीमे धीमे'

मुंबई: टोनी कक्कड़ और नेहा शर्मा पर फिल्माये गाने 'धीमे धीमे' हाल ही में रिलीज हुआ था और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। अब धीमे धीमे गाने को कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में थोड़े हेर फेर के साथ इस्तेमाल किया गया है। इस गाने में टोनी कक्कड़ के साथ उनकी बहन नेहा कक्कड़ ने भी आवाज दी है।

आज ये गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। इस गाने में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहे हैं। गाना डिम लाइट में फिल्माया गया है। फैन्स को शादी के सीजन में डांस करने के लिए नया गाना मिल गया है।

Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त

इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी में टोनी कक्कड़ के गाने कोका कोला को टोनी और नेहा की आवाज में इस्तेमाल किया गया था।

पति, पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। देखिए गाना-

जब शाहरुख खान ने ताहिरा कश्यप को बोला- बाला की बीवी कहीं की...

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन