1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ शादी करने जा रही हैं या आ रहा है नया गाना? फैंस और दोस्त हुए कन्फ्यूज

नेहा कक्कड़ शादी करने जा रही हैं या आ रहा है नया गाना? फैंस और दोस्त हुए कन्फ्यूज

 Published : Oct 14, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 09:13 pm IST

नेहा और रोहन ने हाल ही में खुलासा किया था कि 21 अक्टूबर को दोनो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन नया सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद फैंस को लगता है कि ये सब गाने के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है।

NEHA KAKKAR- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ शादी करने जा रही हैं या आ रहा है नया गाना? फैंस और दोस्त हुए कन्फ्यूज Image Source : INSTAGRAM/NEHAKAKKAR

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने बुधवार को अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन प्रीत के साथ तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके दोस्त, सहयोगी और फैंस भ्रम की स्थिति में हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानों किसी नए गाने का पोस्टर हो। उन्होंने तस्वीर में लिखा, "नेहा कक्कड़ द्वारा नेहू दा ब्याह.. 21 अक्टूबर को फीचरिंग माइ रोहू (रोहन प्रीत सिंह)।"

तस्वीर पर 'इंडियन आइडल' के सह-जज विशाल ददलानी ने भ्रम के स्थिति में लिखा, "मैं दोबारा कन्फ्यूज हो रहा हूं। ये शादी के लिए है या फिर कोई फिल्म या गाने के लिए है। साफ-साफ बताओ, कपड़े सिलवाने हैं या डाउनलोड, स्ट्रीम, शेयर करना है।"

एक यूजर ने लिखा, "क्या आप शादी करने जा रहे हो। "

एक अन्य ने कहा, "इतना ड्रामा एक गाने के लिए।"

नेहा और रोहन ने हाल ही में खुलासा किया था कि 21 अक्टूबर को दोनो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन नया सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद फैंस को लगता है कि ये सब गाने के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन