1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: नेहा कक्कड़ का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, डांस और सिंगिंग से मचाया धमाल

Watch: नेहा कक्कड़ का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, डांस और सिंगिंग से मचाया धमाल

 Published : May 22, 2020 01:37 pm IST,  Updated : May 22, 2020 01:37 pm IST

इस वीडियो में नेहा हिट सॉन्ग 'गोवा वाले बीच पर' पर स्टेज पर परफॉर्म करती दिखाई दे रहे हैं।

neha kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTARAM: @NEHAKAKKAR

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो बहुत अच्छा डांस भी कर लेती हैं। दरअसल, नेहा के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके डांस और ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो में नेहा हिट सॉन्ग 'गोवा वाले बीच पर' पर स्टेज पर परफॉर्म करती दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनके लुक की सराहना हो रही है। 

'आंख मारे', 'दिलबर', 'ओ साकी साकी' और 'गर्मी' जैसे कई सुपरहिट गानों से बॉलीवुड प्लेबैक में राज कर रहीं गायिका नेहा कक्कड़ नेगेटिव कमेंट से बहुत परेशान नहीं हैं, क्योंकि उनका कहना है कि लोग उनकी आलोचना इसलिए करते हैं, क्योंकि वह नंबर वन हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि "मैं नंबर वन हूं इसलिए लोग मेरे बारे में बातें करते हैं और जलते हैं। वहीं गायिका का मानना है कि वह नफरत करने वालों से नहीं डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इनकी संख्या सीमित है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ ने अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर नया गाना रिलीज किया। गाने का शीर्षक, 'भीगी-भीगी' है। इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है। इससे पहले दोनों भाई-बहन 'मिले हो तुम हमको' और 'गोवा वाले बीच पे' में साथ काम कर चुके हैं। 'भीगी-भीगी' को टी-सीरीज प्रेजेंट कर रहा है।

बता दें कि बहुत ही कम समय में नेहा रीमिक्स गानों की क्वीन बन गई हैं। उन्होंने सुपरहिट रीक्रिएशन जैसे 'आंख मारे', 'ओ साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'काला चश्मा', 'तुम पर हम है अटके' जैसे कई गाने गाए हैं। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन