1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Throwback: जगराते में भजन गाती थीं नेहा कक्कड़, खूब वायरल हो रहा है बचपन का ये वीडियो

Throwback: जगराते में भजन गाती थीं नेहा कक्कड़, खूब वायरल हो रहा है बचपन का ये वीडियो

 Published : Oct 14, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 02:27 pm IST

इस वीडियो में नेहा फ्रॉक और छोटे बालों में नज़र आ रही हैं। वो अपनी परफॉर्मेंस के अंत में कहती हैं, "बोल साचे दरबार की जय।"

neha Kakkar throwback- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ का बचपन का वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके द्वारा गाए गाने ना सिर्फ सुपरहिट होते हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी छा जाते हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नेहा को कई संघर्षों से गुजरना पड़ा। एक ऐसा वक्त भी था, जब नेहा जागरण में परफॉर्म करती थीं। 

नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नेहा फ्रॉक और छोटे बालों में नज़र आ रही हैं। वो अपनी परफॉर्मेंस के अंत में कहती हैं, "बोल साचे दरबार की जय।" इस वीडियो को नेहा के फैंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनका कहना है कि नेहा बेहद प्यारी लग रही हैं। 

क्या 21 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने जा रही हैं नेहा कक्कड़? लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट

बता दें कि नेहा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। 

अब उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'नेहा दा व्याह' 21 अक्टूबर को। फैंस का कहना है कि ये उनकी शादी की तारीख है तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों के म्यूजिक एल्बम का रिलीज होने वाला है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन