1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. दिवाली पार्टी में गुरु रंधावा संग जमकर झूमीं निया शर्मा

दिवाली पार्टी में गुरु रंधावा संग जमकर झूमीं निया शर्मा

 Published : Oct 28, 2019 10:24 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 10:24 pm IST

निया शर्मा ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा संग कदम से कदम मिलाकर सबको चौंका दिया।

दिवाली पार्टी में...- India TV Hindi
दिवाली पार्टी में गुरु रंधावा संग जमकर झूमीं निया शर्मा

मुंबई: टेलीविलन अभिनेत्री निया शर्मा ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा संग कदम से कदम मिलाकर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल है, जहां निया 'सूट सूट करदा' गाने पर गुरु रंधावा संग झूमती नजर आ रही हैं।

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शाहरुख, प्रीति जिंटा, कटरीना, अनुष्का सहित पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे, देखे तस्वीरें

इस वीडियो क्लिप में निया चमकदार सिल्वर लंहगा चोली में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं, जबकि गुरु एक ऑफ व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने एक नेहरू जैकेट और एक जरीदार रैप के साथ पहन रखा है।

निया और गुरु का यह वीडियो किसी दिवाली पार्टी से है जिसमें मीका सिंह, कनिका कपूर, अदिति शर्मा, कपिल शर्मा जैसे और भी कई सितारें शामिल थे।

इनपुट- आईएनएस

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन