भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया है। संगीत जगत के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।अपने जीवन काल में उन्हें संगीत में योगदान के लिए पद्म विभूषण, पद्म श्री संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया। पंडित जसराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों से शोक व्यक्त किया।
मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका में ली आखिरी सांंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पंडित जसराज जी के निधन से भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र में एक खालीपन आ गया है। न केवल उनकी प्रस्तुतियां उत्कृष्ट थीं। उन्होंने कई अन्य गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों और परिवार के प्रति संवेदना। ओम् शांति''
जानिए कौन थे पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, इस घराने से था संबंध
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शोक जताते हुए कहा संगीत किंवदंती और अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से बेहद दुखी हूँ। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज ने 8 दशकों से भी लंबे करियर में लोगों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध किया। उनके परिवार, दोस्तों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदनाएं।