1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील

राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील

 Written By: PTI
 Published : May 06, 2021 02:16 pm IST,  Updated : May 06, 2021 02:17 pm IST

राहुल को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’ के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे।

rahul vaidya facebook account hacked - India TV Hindi
राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील  Image Source : INSTAGRAM: RAHULVAIDYARKV

सिंगर राहुल वैद्य ने गुरुवार को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए प्रशंसकों को उनके फेसबुक अकाउंट से किये गये किसी भी तरह के पोस्ट को नजरअंदाज करने की हिदायत दी। 

राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, ‘‘मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। कृपया हैकर द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो को नजरअंदाज करें। जल्द इसे ठीक कराने की कोशिश कर रहा हूं।’’ 

राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
Image Source : INSTAGRAMराहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

द्य को पहली बार तब पहचान मिली जब उन्होंने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘इंडियन आइडल’’ में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लिया था। उन्होंने ‘‘बे इंतहा’’, ‘‘तेरा इंतजार’’ और ‘‘कुबूल कर ले’’ जैसे गीत गाये। 

गायक को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’ के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन