1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अली गोनी और जैस्मीन भसीन के लिए राहुल वैद्य रिलीज करेंगे गाना, सिंगर ने शेयर किया पोस्टर

अली गोनी और जैस्मीन भसीन के लिए राहुल वैद्य रिलीज करेंगे गाना, सिंगर ने शेयर किया पोस्टर

 Published : May 24, 2021 10:36 pm IST,  Updated : May 24, 2021 10:36 pm IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 के दौरान हमें देखने को मिला कि सिंगर राहुल और अली गोनी के बीच काफी घनिष्ठता नजर आई। शो के दौरान अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती एक मिसाल बन गई।

Rahul Vaidya- India TV Hindi
अली गोनी और जैस्मीन भसीन के लिए राहुल वैद्य रिलीज करेंगे गाना Image Source : INSTAGRAM/RAHUL VAIDYA

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 के दौरान हमें देखने को मिला कि सिंगर राहुल और अली गोनी के बीच काफी घनिष्ठता नजर आई। शो के दौरान अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती एक मिसाल बन गई। शो के दौरान ही अली गोनी और जैस्मीन भसीन के लिए राहुल ने एक गाना तैयार किया था।

 
अपने इस गाने को राहुल पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। सिंगर ने अली गोनी के ऊपर बनाए गाने को रिलीज करने का प्लान किया है। इस बारे में अपने फैंस के बीच साझा करते हुए राहुल  वैद्य ने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें राहुल वैद्य हाथ में गिटार लिए हुए नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा है, "एक गाना जो मेरे दिल के करीब है इसे मैंने अली गोनी और जशन भसीन के लिए बनाया है 27 मई को रिलीज किया जाएगा।" 


 
राहुल गांधी ने इस गाने को खुद ही कंपोज किया है और साथ में गाया भी है। खास बात यह है कि गाने के लिरिक्स राखी सावंत और अली गोनी ने लिखे हैं।

राहुल वैद्य की तरफ से शेयर किए गए पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, न सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री में उनके दोस्त रश्मि देसाई दिशा परमार सहित कई हस्तियों ने पर खुशी जाहिर की है।
 
बता दे राहुल वैद्य फिलहाल रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आने वाले हैं, इस शो में हिस्सा लेने के लिए वह केपटाउन में फिलहाल शो की शूटिंग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन