1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह के नए गानों पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

यो यो हनी सिंह के नए गानों पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Mar 13, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 03:38 pm IST

यो यो हनी सिंह के सभी प्रशंसक उनके नए गानों पर झूमने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब आखिरकार बॉलीवुड की रैप सेंसेशन ने खुद अपना प्लान हमारे साथ साझा किया है।

 हनी सिंह के नए गानों...- India TV Hindi
 हनी सिंह के नए गानों पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

मुंबई: यो यो हनी सिंह के के फैन्स को हमेशा उनके पसंदीदा रैपर्स के अगले गाने का इंतजार रहता है, तभी तो 'लोका' रिलीज हुआ और हिट हुआ और अब रैप सेंशेसन हनी सिंह ने नए गानों के बारे में भी बता दिया है।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा- “मुझे बहुत उम्मीद थी और हाँ, मुझे उम्मीद से बहुत अधिक मिल रहा है। इस गीत को बनाने में चार से छह महीने का समय लगा और मेरे अनुसार, प्रोडक्ट तभी बाहर आता है जब वह तैयार हो जाता है। आम जनता से लेकर वर्ग और सभी के बीच व्यूज के बजाय इसे अधिक पहुंच मिलनी चाहिए। और अब, गाने की श्रृंखला तैयार है, हम फिर से ट्रेवलिंग शुरू करेंगे। हम मार्च में अपने दोनों गाने शूट करेंगे जो कि बैक-टू-बैक रिलीज़ होंगे। दो से तीन गाने ओर हैं और अगला गाना जिसकी हम शूटिंग कर रहे हैं उसका नाम "फर्स्ट किस" है, जिसके बाद एक डांस नंबर है और उसका नाम "सैयां" है।"

रश्मि देसाई के बाद अब 'बिग बॉस' की इस विनर की होने वाली है 'नागिन 4' में एंट्री!

रैपर का अगला बहुप्रतीक्षित लव सॉन्ग जल्द नए म्यूजिक वीडियो के साथ रिलीज़ किया जाएगा जिसका सभी को इंतज़ार है। यह दोनों नए गाने प्रशंसकों के लिए बैक-टू-बैक रिलीज़ किये जाएंगे।

रैपर अपने संगीत के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं और अपने गानों की क्वालिटी के साथ समझौता करने में विश्वास नहीं करते हैं। उनके पिछले गीत "लोका" की अपार सफलता, जिसमें रेगेटन बीट के मिक्स एलिमेंट को स्पेनिश-एस्क इंस्ट्रुमेंटल के साथ सफलतापूर्वक मिलाया गया था, यह बयां करने के लिए काफी है कि रैपर अपने गीतों के साथ प्रयोग करने में सफल रहे है।

रैपर अपने पार्टी सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बहुमुखी होने के साथ-साथ ट्रांस लव सॉन्ग बनाने में विजयी रहे हैं। प्रशंसक हमेशा उनके काम के प्रति उत्साहित रहे है और अब उनके नए गानों पर थिरकने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

बागी 3 के डायरेक्टर अहमद खान कंगना रनौत के साथ करना चाहते हैं काम, कहा- बॉलीवुड की हीरो

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन