1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सोनाक्षी सिन्हा पहली बार पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा पहली बार पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

 Published : Sep 29, 2020 07:02 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 07:04 am IST

सोनाक्षी सिन्हा पहली बार पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जरुरत म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। पहली बार पिता और बेटी एक गाने में नजर आएंगी।

sonakshi sinha and shatrughan sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा Image Source : INSTAGRAM/ASLISONA

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ नए म्यूजिक वीडियो 'जरूरत' में पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। म्यूजिक वीडियो 'जरूरत' में किरण बेदी, सोनल मानसिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और आनी चोयिंग डोल्मा भी नजर आएंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "यह गीत लोगों के दर्द को बयां करने की अजादी देता है। मैं सकारात्मक हूं कि हम इन कठिन समयों से गुजरेंगे और मुझे खुशी होगी कि इस तरह की एक सकारात्मक और रचनात्मक पहल में मैंने अपनी आवाज दी है।"

म्यूजिक वीडियो 'जरूरत' को श्रवण पुंडीर ने लिखा है। सिमरन चौधरी, अजय केसवानी, श्रुति अनविंड और रैपर्स मुहफद और वायलीना सहित कलाकारों द्वारा रेंडर्ड किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म भुज में नजर आएंगी। वह आखिरी बार सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर आईं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन