1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सोनू निगम फैन्स के हजारों मैसेज से हुए परेशान, कहा- अब तो बड़े हो जाओ

सोनू निगम फैन्स के हजारों मैसेज से हुए परेशान, कहा- अब तो बड़े हो जाओ

 Published : Jul 16, 2020 10:46 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 11:24 am IST

सोनू निगम ने कहा कि आधे दिन में मुझे 1000 मैसेज मिलते हैं और रात तक वो मैसेज 2 हजार तक पहुंच जाते हैं। आप मुझसे ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि मैं आप सबके मैसेज का जवाब दूं।

sonu nigam- India TV Hindi
सोनू निगम फैन्स के हजारों मैसेज से हुए परेशान Image Source : INSTAGRAM/SONU NIGAM

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों परिवार के साथ दुबई में हैं। सोनू निगम दुबई में हर रोज रियाज भी कर रहे हैं और बेटे के साथ वक्त भी बिता रहे हैं। लेकिन एक चीज से वो परेशान हैं, उन्हें मिलने वाले हजारों मैसेजेस से। सोनू निगम ने वीडियो बनाकर आज इस बात की जानकारी दी है, कि लोग उन्हें इतने मैसेज भेजते हैं कि उनके वाट्सअप पर जरूरी मैसेज खो जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में सोनू ने लिखा है- कोई मुझे वाट्सअप से बचाओ।

सोनू निगम पर भड़की भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला, पूछा- आपने कितने लोगों को आजतक चांस दिया 

सोनू निगम ने कहा कि आधे दिन में मुझे 1000 मैसेज मिलते हैं और रात तक वो मैसेज 2 हजार तक पहुंच जाते हैं। आप मुझसे ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि मैं आप सबके मैसेज का जवाब दूं। लोग कहते हैं मेरा बर्थडे है मुझे विश करो, मुझे ये करो मुझे वो करो। आप लोग समझो, मेरे लिए हर किसी को जवाब देना संभव नहीं है। मेरे पिता मुझे फोन नहीं करते हैं मैं उन्हें फोन करता हूं, वो भी बिजी रहते हैं, और आप लोग क्या कर रहे हो? 20-20 मैसेजेस भेजते हो आप सब मुझे, आप लोगों को चिल होने की जरूरत है। हर कोई खाली नहीं बैठा है, वाट्सअप वीडियो देखने के लिए, आपके गुड मॉर्निंग रीड करने के लिए। उसमें जो काम के मैसेज हैं वो पीछे छूट जाते हैं। 

सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को दी वॉर्निंग, कही ये बात

सोनू निगम ने आगे कहा कि फैन्स किसे नहीं अच्छे लगते लेकिन फॉलो करने में और स्टॉक करने में फर्क होता है। सोनू ने ऐसे फैन्स  को वॉर्निंग दी है और कहा है- अब तो बड़े हो जाओ।

सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को दी वॉर्निंग, कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन