1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का IIFA अवॉर्ड किया अपने नाम!

यो यो हनी सिंह ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का IIFA अवॉर्ड किया अपने नाम!

 Published : Sep 19, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 01:20 pm IST

हनी सिंह को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का आईफा अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड हनी को फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में संगीत देने के लिए मिला है।

Ýo Yo Honey Singh- India TV Hindi
Ýo Yo Honey Singh

मुंबई: साल 2019 सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के लिए काफी अच्छा रहा, इस साल  उन्होंने कई गाने दिए और कई पुरस्कार भी जीते। हाल ही में यो यो हनी सिंह को आईफा का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। हनी को ये अवार्ड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में म्यूजिक देने के लिए मिला है।

यो यो हनी सिंह द्वारा तैयार ये एल्बम बीते साल चार्टबस्टर साबित हुआ था जिसके हर गाने पर दर्शकों ने प्यार की बौछार की और सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली हैl बीती शाम यो यो हनी सिंह ने एक ओर पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। पुरस्कार प्राप्त करते समय गायक-संगीतकार ने मंच पर उनका एक गीत भी गाया जिसे सुन कर वहाँ उपस्थित दर्शक उनकी धुन पर झूमने लगे।

अवार्ड जीतने पर हनी सिंह ने कहा : मैंने यह गाने को काफी देसी रखने के कोशिश की, जिसके के लिए मैंने  ढोलक का भी इस्तेमाल किया और में बेहद खुश हु की दर्शकों को मेरा यह गाना पसंद आया l मैं अपने इस अवार्ड के लिए मेरे माता पिता और दोस्तों का बेहद शुक्रगुजार हूं।

सुपरस्टार गायक ने "सोनू के टीटू की स्वीटी" एल्बम के साथ हर किसी का दिल जीत लिया है, जहाँ यो यो ने अपने गीत "दिल चोरी" के साथ 457 मिलियन व्यूज अपने नाम करते हुए चार्टबर्स्टिंग नंबर दिए है, वही "छोटे पेग" को 160 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये दोनों गाने युवाओं के बीच पसंदीदा बन गए है, जो आज भी पार्टी एंथम के रूप में प्रसिद्ध हैं।

आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे तो, यो यो हनी सिंह के कई प्रोजेक्ट मनोरंजन के लिए तैयार है जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। फिल्मों से लेकर सिंगल तक, यो यो के हर गाने सुपरहिट साबित हुए है और अब प्रशंसक उनके नए गानों के इंतज़ार में है l

इनपुट- एजेंसी

Also Read:

IIFA Awards 2019: 'चेन्नई एक्स्प्रेस' के वो पांच सीन, जिसके लिए दीपिका पादुकोण हैं अवॉर्ड की हकदार

IIFA Awards 2019 Winners List: बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर... पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन