1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Bigg Boss 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल का अलग अंदाज आया नजर, देखिए उनका नया गाना

Bigg Boss 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल का अलग अंदाज आया नजर, देखिए उनका नया गाना

 Published : Feb 23, 2022 10:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 10:54 pm IST

गाने को अरूब खान ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है और बब्बू ने गीत के बोल लिखे है तथा ब्लैक वायरस ने संगीत से सजाया है। 

Bigg Boss 15 - India TV Hindi
Bigg Boss 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल का म्यूजिक वीडियो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में फर्स्ट रनर अप थे।
  • तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बनी थीं।

प्रतीक सहजपाल का प्यार के रंगों से भरा हुआ गाना 'रंग सोनेया' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है | इस गाने के माध्यम से  बिग बॉस सीजन 15 के फर्स्ट रनर-अप प्रतीक सहजपाल और अरूब खान प्यार का देसी स्वाद दर्शकों के लिए लेकर आये हैं। इस गाने को अरूब खान ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है और बब्बू ने गीत के बोल लिखे है तथा ब्लैक वायरस ने संगीत से सजाया है। गाने के पोस्टर में इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री देखने लायक है और  ऐसा लग रहा है कि यह गाना चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार हैं।

गाने के रिलीज को लेकर उत्साहित प्रतीक सहजपाल कहते है कि  "इस गाने को दर्शकों के सामने लाते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है और अब मैं उनकी प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि इसे श्रोताओं से बहुत प्यार मिलेगा।  देसी म्यूजिक फैक्ट्री की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा ।"

इस गाने के रिलीज पर अरूब खान कहती है कि  "आखिरकार 'रंग सोनेया' रिलीज हो गया है, मुझे इस पॉवरफुल और रोमांटिक संगीत हिस्सा का बनने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के शानदार प्रस्तुतकर्ताओं के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करना एक कमाल का अनुभव रहा । मैं उत्साहित हूं यह जानने के लिए कि श्रोता इस गाने को कितना प्यार देते है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन