1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. #WeWantJubin सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जुबिन नौटियाल ने दिया ये जवाब

#WeWantJubin सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जुबिन नौटियाल ने दिया ये जवाब

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 06, 2022 10:14 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 10:14 pm IST

जुबिन के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू कर दी है #wewantJubin जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। वे उनसे से एक नया गाना लाने की गुजारिश कर रहे हैं ताकि वे फिर से प्यार कर सकें।

 जुबिन नौटियाल - India TV Hindi
 जुबिन नौटियाल  Image Source : TWITTER- JUBIN

जुबिन नौटियाल ने अपने रूहानी आवाज के साथ लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। जुबिन ने जैसे ही इंडस्ट्री में आए उन्होंने कई दिल को छू जाने वाले चार्टबस्टर दिए हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। सितंबर 2021 में जुबिन का आखिरी गाना आया था "दिल गलती कर बैठा" इस गाने में उनके साथ मौनी रॉय नजर आईं। यह बिल्कुल भी चौंकानेवाली बात नहीं है कि जुबिन के फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जुबिन के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू कर दी है #wewantJubin जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। वे उनसे से एक नया गाना लाने की गुजारिश कर रहे हैं ताकि  वे फिर से प्यार कर सकें।

देखिए फैंस के कुछ ट्वीट्स

अब जुबिन ने इस ट्रेंड का जवाब दिया है और बताया है कि उनका नया गाना जल्द ही रिलीज होगा। जुबिन ने लिखा- आ रहा हूं बहुत जल्द। जनवरी हमारे प्यारे फैंस के नाम होगी। इंतजार कीजिए।

जुबिन ने दिल गलती कर बैठा है, खुशी जब भी तेरी, बरसात की धुन, वफ़ा ना रास आई, मैं जिस दिन भुला दू जैसे हिट गाने दिए हैं । इमरान हाशमी के साथ उन्होंने लुट गए यह गाना किया था जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ भारत में सबसे  तेजी से 1 बिलियन व्यू हासिल करने वाला गाना बन गया। 2021 में इन गानों के साथ साथ जुबिन ने कई और गानों को साथ लोगों के दिलों पर राज किया। हमें पूरा यकीन है कि आनेवाले समय में जुबिन नौटियाल जरूर अपने आगामी गानों की घोषणा कर अपने फैंस को खुश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन