'द फैमिली मैन', 'स्पेशल ऑप्स', 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी कई स्पाई थ्रिलर सीरीज अपने ओटीटी पर देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं। ये सीरीज 2025 में आई थी और आते ही ओटीटी पर नंबर 1 बन गई थी। अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखकर बोर हो गए हैं और 'धुरंधर 2' नहीं देखना चाहते हैं तो स्पाई पर बनी ये फिल्म जरूर देख सकते हैं। ये जासूसी फिल्म है जो भारत और पाकिस्तान पर आधारित है। इस सीरीज का हर सीन बहुत ही रोमांच है, जिसे आप पूरे ध्यान से देखेंगे तो आपको मजा आ जाएगा। 5 एपिसोड की ये धांसू सीरीज आते ही ओटीटी पर छा गई थी, जो 8 अगस्त को रिलीज हुई।
ओटीटी पर आते ही नंबर 1 बनी ये सीरीज
इस सीरीज ने महज 48 घंटे में ओटीटी पर कब्जा कर लिया और नंबर एक पर ट्रेंड करने लगी थी। इस सीरीज का नाम 'सलाकार' है। जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई है, जो पाकिस्तान बेस्ड आतंक और इंडियन जासूस की हिम्मत पर बेस्ड है। इसी बीच 'सलाकार' सीरीज भी चर्चा में आ गई है, जो बीते साल 2025 में रिलीज हुई इस हिंदी भाषी एक्शन जासूसी थ्रिलर सीरीज में आपको बेहतरीन एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। पांच एपिसोड की इस सीरीज को देखने के बाद आपको 'धुरंधर' की कहानी भी फीकी लगने लगेगी।
धुरंधर को टक्कर देती है इस सीरीज की कहानी
फारुक कबीर के निर्देशन में बनी 'सलाकार' में नवीन कस्तूरिया लीड रोल में हैं। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों में खतरनाक विलेन का रोल करने वाले मुकेश ऋषि, मौनी रॉय और सूर्या शर्मा अहम रोल नजर आएंगे। इस सीरीज की कहानी देखने के बाद आपको रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की याद आ जाएगी। इसके निर्माता संदीप गुलाटी, मुकेश चौधरी, आशीष रामपाल, कोमल संजय वाधवा और संजय वाधवा हैं। 'सलाकार' की कहानी दो भाग में दिखाई गई है। 2025 का एक रॉ एजेंट है, जिसका नाम सृष्टि है। यह रोल मौनी रॉय ने निभाया है। वो पाकिस्तान के अशफाकउल्लाह की परमाणु बम बनाने की योजना के बारे में पता लगाती है। इसमें उसकी मदद सलाकार यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पूर्णेंदु शर्मा करता दिखाई देता है, जिसका पाकिस्तानी कर्नल से कनेक्शन है।
हॉटस्टार की सीरीज
इस सीरीज को आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है और आप 'सलाकार' को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित, 'सलाकार' आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां वफादारी मुश्किल से मिलती है।
ये भी पढे़ं-
गोविंदा से था नीलम कोठारी का अफेयर? सालों बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच