1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, शो में टीवी की बहुएं भी होंगी शामिल !

Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, शो में टीवी की बहुएं भी होंगी शामिल !

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 05, 2022 12:47 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 01:02 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन के हिट होने के बाद अब मेकर्स शो के दूसरे सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में शामिल होने वाले फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हो गया है।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
Bigg Boss OTT Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी' शुरू होने से पहले ही लगातार सुर्खियां बौटर रहा है। शो के मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीज़न पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते मेकर्स शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुट गए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' की टीम दूसरे सीज़न को पहले से भी ज्यादा धमाकेदार बनाना चाहती है। पहला सीज़न हिट साबित हुआ था। इसलिए मेकर्स दूसरे सीजन पर भी जमकर काम कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं खबरों की मानें तो मेकर्स को अपने कंफर्म कंटेस्टेंट्स भी मिल गए हैं। शो की टीम ने कई टीवी सितारों को अप्रोच किया था। जिनमें से कई सितारों ने अपनी हामी भर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' में शामिल होने के लिए किस-किस ने हामी भर दी है और किस -किस को अप्रोच किया गया है। 

पूजा गोर 

टीवी की दुनिया की बहु और सीरियल 'प्रतिज्ञा' की लीड एक्ट्रेस पूजा गौर के नाम पर कंफर्म की मौहर लग चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आकर पूजा धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

संभावना सेठ 
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार मेकर्स ने संभावना को 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से हां नहीं हुई है। 

निया शर्मा 


निया शर्मा को बिग बॉस के सेट पर कई बार देखा तो गया है लेकिन वो इसका हिस्सा कभी नहीं रही। ऐसे में खबरे हैं कि इस बार मेकर्स ने निया को भी अप्रोच किया है। इससे पहले भी एक्ट्रेस को कई बार अप्रोच किया जा चुका है। 

कांची सिंह 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस कांची सिंह का नाम भी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है। ये पहली बार होगा जब कांची किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही है। 

महेश शेट्टी 


'पवित्र रिश्ता' एक्टर महेश शेट्टी भी इस शो में शामिल हो सकते हैं। उनका नाम भी फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट में मौजूद है। बता दें कि महेश एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के काफी अच्छे दोस्त थे दोनों ने साथ काम भी किया हुआ है। 

पूनम पांडे 

कंगना के शो 'लॉकअप' में अपना खेल दिखाने के बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि बिग बॉस ओटीटी में भी पूनम नजर आएंगी। खबरों की मानें तो मेकर्स ने उन्हें अप्रोच बी किया है। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

ये भी पढ़िए

Anupama Spoiler : दादी बनने के बाद अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, जल्द होने वाली हैं प्रेग्नेंट

Khatron Ke Khiladi Season 12: लड़कियों ने इस लुक से लड़कों के उड़ाए होश, एंटरटेनिंग रहा पहला एपिसोड

Arjun Kapoor की बहन अंशुला ने बोल्डनेस के मामले में मलाइका को भी छोड़ा पीछे, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन