1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ने पहले दिन इस कंटेस्टेंट को घर से किया गेट आउट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ने पहले दिन इस कंटेस्टेंट को घर से किया गेट आउट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

 Published : Jun 18, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 01:02 pm IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर से पहले ही दिन बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, वजह जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका। सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अगर पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के ये हाल है तो आगे न जाने क्या-क्या होने वाला है।

bigg boss ott 2 first elimination puneet superstar get eliminated from salman khan show- India TV Hindi
Bigg Boss Ott 2 Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss Ott 2: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरु हो गया है। इस बार शो को करण जौहर नहीं सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस को एक नई थीम में सजाया गया है। अभी तो कंटेस्टेंट्स ने अपना खेल शुरु भी नहीं किया था की शो से एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गया। जी हां, 'बिग बॉस ओटीटी 2' से पहला एलिमिनेशन हो गाया है। बता दें कि इसे पहले 'बिग बॉस ओटीटी 1' को करण जौहर ने होस्ट किया था।  Bigg Boss Ott 1 की विनर दिव्या अग्रवाल थीं और निशांत भट फर्स्ट रनर अप थे। इस बार भी शो में धमाकेदार और शानदार हंगामा देखने को मिलने वाला है। 

बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट्स - 

इस बार शो में तमाशा करने के लिए और अपना खेल दिखाने के लिए कुछ दमदार कंटेस्टेंट्स को चुना गया है। इनमें से कुछ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है तो कुछ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी है। शो में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी Aaliya Siddiqui, शीजान खान की बहन फलक नाज, पूजा भट्ट, पलक पुरसवानी, अविनाश सचदेवा, अकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, जिया शंकर, साइरस ब्रोचा, जैद हदीद, बेबिका धुर्वे और पुनीत सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। देखते हैं इस शो में किस में कितना है दम, क्या दे पांएगे एक दूसरे को कड़ी टक्कर!

बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला एलिमिनेशन -
आप को एक जोरदार झटका लगाने वाला है क्योंकि शो का पहला एलिमिनेशन सो के शुरु होते ही हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आ रहे हैं और बिग बॉस एक अनाउंसमेंट करते हैं की घर से आज एक कंटेस्टेंट बाहर जाएंगा। यह सुन सब चौंक जाते हैं, थोड़ी ही देर में बिग बॉस पुनीत सुपरस्टार का नाम लेते हैं और कहते हैं की आप अपना सारा सम्मान लेकर घर से जा सकते हैं। 

वजह जानकर चौंक जाएंगे -
'बिग बॉस ओटीटी 2' से पुनीत सुपरस्टार को बाहर करने का ये कारण है कि उनके साथ लोगों की जम नहीं पा रही है। घर के बाकी लोगों को पुनीत सुपरस्टार के साथ नहीं रहना क्योंकि वह उनकी हरकतों से परेशान हो गए है। पुनीत कभी मुंह में टूथपेस्ट लगा लेते हैं तो कभी हैंडवॉश से बाल धोते हैं। इस पहले एलिमिनेशन से घरवालों को और जनता को जबरदस्त झटका लगा है। आगे देखते है अब किसकी नैया डूबती है। किसती होगी जीत, किसकी होगी हार!

ये भी पढ़ें-

Heart of Stone Trailer: धमाकेदार एक्शन करते दिखीं आलिया भट्ट, 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Adipurush Box Office Collection Day 2: 'आदिपुरुष' की दूसरे दिन डूबी नैया! इतने का किया बिजनेस

Father’s Day 2023: 'दंगल' से लेकर 'पीकू' तक, पिता के साथ देखें ये शानदार फिल्में

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन