1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को चाह‍िए ऐसा पत‍ि, ड‍िमांड सुनकर छूट गई एल्‍व‍िश और ज‍िया की हंसी

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को चाह‍िए ऐसा पत‍ि, ड‍िमांड सुनकर छूट गई एल्‍व‍िश और ज‍िया की हंसी

 Published : Jul 27, 2023 08:05 am IST,  Updated : Jul 27, 2023 08:05 am IST

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने कल शो में इस बात का खुलासा किया क‍ि उन्‍हें अपने जीवन में कैसे साथी की तलाश है।

Bigg Boss OTT 2- India TV Hindi
Bigg Boss OTT 2 Image Source : INDIA TV

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का मोस्‍ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अब घर के अंदर रहने वाले कंटेस्‍टेंट के बीच केमस्‍ट्री बढ़ती नजर आ रही है। शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें मजेदार पल नजर आने ज्‍यादा शुरू हो गए हैं। लेटेस्‍ट एप‍िसोड में कंटेस्टेंट्स एल्विश, मनीषा, जिया और अभिषेक मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए। 

मनीषा की क्‍यूटनेस ने जीता द‍िल 

अपकमिंग एपिसोड में एल्विश को अविनाश की बातें चुपचाप ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है। वहीं मनीषा अपनी क्यूट हरकतों से लोगों का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर मनीषा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने होने वाले पति के गुणों के बारे में बताती नजर आती हैं।

मनीषा को चाह‍िए ऐसा पत‍ि 

वीडियो में मनीषा कहती हैं, "मुझे मेरा पति ऐसा चाहिए जो कहे स्विट्जरलैंड चलो डार्लिंग जहां भी जाओ चलो डार्लिंग, जिस भी चीज पर हाथ रखूं वो दे।' इसपर अभिषेक मल्हान करते हैं कि 'तुम्हें पति नहीं तुम्हें चाहिए एटीएम मशीन। तुम्हें नहीं चाहिए लड़के।' इसपर मनीषा कहती हैं कि 'मुझे ख्वाहिश पूरी करने वाला चाहिए चाहे वह स्विट्जरलैंड हो या न्यूजीलैंड हो। एक आदमी में जजबात होना चाहिए।"

रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला के बीच हुआ महायुद्ध, रोडीज के बीच हुई हाथापाई

ये दो लोग हुए नॉमिनेट 

बता दें कि इस हफ्ते बेघर होने के लिए आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेट हैं। सेब वाले टास्क में सबसे ज्यादा चार-चार एप्पल मनीषा और आशिका को मिले और इसी के साथ वह दोनों नॉमिनेट हो गईं। गौरतलब है क‍ि 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।

ओटीटी पर देखें एलियंस की रहस्यमयी दुनिया पर बनीं ये फिल्में-वेब सीरीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन