1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2: पहले हफ्ते बेघर हुई ये हसीना, puneet superstar की वापसी की हो रही मांग

Bigg Boss OTT 2: पहले हफ्ते बेघर हुई ये हसीना, puneet superstar की वापसी की हो रही मांग

 Published : Jun 24, 2023 11:57 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 11:57 pm IST

शो से पहला ऑफिशियल इविक्शन पलक पुरसवानी का हुआ है। जो कि एक्टर अविनाश सचदेव की एक्स गर्लफ्रेंड हैं।

jiocinema- India TV Hindi
Bigg Boss OTT 2 Image Source : JIOCINEMA

बिग बॉस ओटीटी 2 खूब चर्चा बटोर रहा है। फैंस इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। ये शो टीआरपी में भी टॉप पर भी अपनी जगह बना रहा है। आज इस शो में आज पहला वीकेंड का वार था। जिसपर सलमान खान ने बहुत लोगों की क्लास भी लगाई। वहीं आज इस सीजन का पहला ऑफिशिलय इविक्शन हुआ है। 

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड के वार में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट बनीं नकली रानी, आज होगा एविक्शन!

रिपोर्ट के अनुसार शो से पहला ऑफिशियल इविक्शन पलक पुरसवानी का हुआ है। बता दें पलक का बिग बॉस से सफर आज खत्म हो गया है। इसी बीच फैंस सुपरस्टार पुनीत को वापस घर में लाने की बात कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स पर इस बात पर नाराज हो रहे हैं कि पुनीत को अचानक ही बेघर किया गया था। साथ ही यूजर्स पूजा भट्ट को पसंद नहीं कर रहे हैं। पलक के इविक्शन से फैंस खुश नहीं हैं। एक ने कमेंट करते हुए कहा-पलक बहुत बेहतर की हकदार है। एक ने कहा-क्यों पलक? कृपया उसे वापस ले आओ। एक ने कहा बस वो इसलिए बाहर गई क्योंकि वह नेपो आंटी के खिलाफ खड़ी हो गई।

GHKKPM के बाद इस शो में आएगा बड़ा लीप, क्या सभी कलाकार शो को कहेंगे अलविदा

नितेश तिवारी की 'रामायण' में आलिया और रणबीर नहीं बनेंगे राम-सीता! इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

इनको मिला ये टाइटल 

शानिवार को पहले वीकेंड के वार में घर के अंदर कमीडियन मनीष पॉल की एंट्री हुई थी। वहीं मनीष पॉल ने शो में सभी के साथ काफी मस्ती भी की और एक गेम भी खेला, जिसमें एक दूसरे को टाइटल देने को कहा। इस गेम में फलक को 'कामचोरी मेरा नाम' टाइटल मिला। इस टाइटल को फलक ने सायरस को दिया। वहीं जद ने मी माईसेल्फ का टाइटल जिया को दिया। वहीं आलिया ने नौटंकी मेरा नाम' का टाइटल बेबीका को दिया। वहीं मनीषा रानी ने 'मैं झूठी मैं मक्कार' का टाइटल आकांक्षा को दिया। पलक ने 'ठगना मेरा काम' का टाइटल पूजा को दिया। वहीं पूजा ने 'मैं फुटेज की दीवानी हूं' का टाइटल मनीषा को दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन