1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 32 साल पुराना दूरदर्शन का सिटकॉम शो, हर एपिसोड कॉमेडी से भरपूर, IMDb रेटिंग 8.3, ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

32 साल पुराना दूरदर्शन का सिटकॉम शो, हर एपिसोड कॉमेडी से भरपूर, IMDb रेटिंग 8.3, ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

 Published : May 02, 2026 06:42 pm IST,  Updated : May 02, 2026 06:48 pm IST

टीवी की सबसे मशहूर सास-बहू की जोड़ी बन लोगों को हंसाने वाली सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू का 32 साल पुराना सिटकॉम शो आज भी चर्चा में है। 1994 के इस हिट कॉमेडी शो का हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा रहा है।

doordarshan 32 year old superhit show- India TV Hindi
सुप्रिया पिलगांवकर Image Source : SCREEN GRAB FROM SHEMAROOCOMEDY

सास-बहू वाले शो में सबसे ज्यादा ड्रामा और बढ़ा-चढ़ाकर इमोशनल कहानी को दिखाया जाता है, लेकिन 32 साल पहले आए एक सास-बहू ड्रामा ने ये परिभाषा बदल दी और साबित कर दिया कि ये रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। दूरदर्शन का ये मशहूर सिटकॉम शो आज भी लोगों के दिलों में अपनी स्टोरी और कास्ट की वजह से बसा हुआ है। इसका हर एपिसोड बहुत ही मजेदार है, जिसे देख आपको मजा आ जाएगा। हम बात कर रहे हैं 'तू तू मैं मैं' की, जिसमें एक जिद्दी सास का किरदार रीमा लागू ने और एक चुलबुली बहू का रोल सुप्रिया पिलगांवकर ने निभाया था। इन दोनों की जोड़ी को लोगों से बहुत प्यार मिला।

हिट सास-बहू का 32 साल पुराना शो

सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू स्टारर 'तू तू मैं मैं' सास-बहू की खट्टी-मीठी नोकझोंक के इर्द-गिर्द घूमता है। दो महिला किरदारों के बीच प्यार और तकरार का रिश्ता, मिडिल क्लास फैमिली का ड्रामा और सास-बहू के बीच की खूबसूरत बॉन्ड ने इस 1994 के सिटकॉम को लोगों का पसंदीदा बना दिया। इस शो में एक्टर महेश ठाकुर, सचिन पिलगांवकर, रेशम टिपनीस और जयति भाटिया ने भी काम किया था। इसका निर्देशन सचिन पिलगांवकर ने किया था।

दूरदर्शन के मशहूर सिटकॉम को मिली 8.3 रेटिंग 

'तू तू मैं मैं' एक लोकप्रिय हिंदी सिटकॉम था, जो पहली बार 1994 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और बाद में स्टार प्लस पर चला गया। इस शो के शुरुआती दौर में रीमा लागू ने बहू का और सुहासिनी मुले ने सास का किरदार निभाया था। बाद में अमिता नांगिया ने रीमा लागू की जगह ली। इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है। इस शो को आप यूट्यूब के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

तू तू मैं मैं क्यों था दर्शकों का पसंदीदा?

इस सिटकॉम में हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में सास-बहू की कहानी को पेश किया गया था। इसके फनी डायलॉग, कलाकारों की परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और हर किरदार के शानदार प्रदर्शन ने उस समय इसे सबसे पसंदीदा पारिवारिक सिटकॉम में से एक बना दिया।'तू तू मैं मैं' की सबसे खास बात यह थी कि इसने सास-बहू के आम झगड़े को ड्रामा बनाने के बजाय कॉमेडी में बदल दिया, जो उस दौर के भारतीय टेलीविजन पर एक अनोखी बात थी।

ये भी पढे़ं-

कभी कर्ज में डूबा था एक्टर, आज तीन बेटियों का पिता है करोड़ों का मालिक, टीवी का खूंखार विलेन बन कमाई शोहरत

TV TRP: तुलसी के पोते रियो के आते ही फिर नंबर वन बना 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', 'अनुपमा' को लगा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन