1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, इससे पहले फिल्मों का हुआ था ये हाल

नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, इससे पहले फिल्मों का हुआ था ये हाल

 Published : Jan 05, 2022 05:42 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 05:42 pm IST

कपिल शर्मा का नया शो नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी को स्ट्रीम होगा। कपिल ने शो से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं कपिल शर्मा- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कपिल शर्मा पहली बार ओटीटी पर नजर आएंगे।
  • कपिल टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

अमृतसर की गलियों से लेकर मुंबई के सेट तक कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है! कॉमेडियन फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं, इस बार नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का नया शो स्ट्रीम होने जा रहा है। 28 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होने वाली 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल' के प्रोमो में कपिल को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जा सकता है। वह अपने जीवन की यात्रा के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

कपिल ने इस खबर को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आइए 28 जनवरी को अपने नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर मेरे पहले स्टैंड अप स्पेशल "कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट" के साथ मिलते हैं। 

कपिल की फिल्मों का हाल

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कॉमेडी शो के अलावा दो फिल्मों में भी काम किया है। कपिल शर्मा ने "किस किसको प्यार करूं" और "फिरंगी" फिल्म में अभिनय किया है। किस किसको प्यार करूं एक कॉमेडी फिल्म थी जो टीवी पर आती है तो लोग एन्जॉय करते हैं, मगर जब ये फिल्म थियेटर में रिलीज हुई थी तो ये फ्लॉप हो गई थी। कपिल की दूसरी फिल्म फिरंगी का भी यही हाल हुआ। दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद कपिल समझ गए कि वो फिल्मों के लिए नहीं बने हैं।

अब कपिल ओटीटी पर शुरुआत करने जा रहे हैं, देखना होगा कि टीवी के बाद ओटीटी पर कपिल को कितना प्यार मिलता है, क्या ये शो उनके टीवी शो की तरह हिट होगा या फिल्मों की तरह असफल। ये तो आने वाला वक्त ही  बताएगा।

दूसरी तरफ अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में बात करते हुए, कपिल ने कहा, "मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपने पहले जुड़ाव के लिए बहुत उत्साहित हूं। 2020 दुनिया भर में सभी के लिए एक कठिन सवारी रही है और मेरा मकसद लोगों का मनोरंजन करना है। चिंताओं को भूल जाओ और इस नए साल का प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ स्वागत करो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन